मानसून सत्र: भारत में कब तक उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी
राज्यसभा में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री,
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को राज्यसभा में देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर सदन में कहा कि भारत अन्य देशों की तरह प्रयास कर रहा है। पीएम के मार्गदर्शन में एक विशेषज्ञों का एक समूह इसे देख रहा है और हमारे पास आगे के लिए बेहतर योजनाएं हैं। हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगा।
Recommended Video

कोरोना से निपटने के लिए पीएम को इतिहास याद करेगा
स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च सदन में कहा, 7 जनवरी को डब्ल्यूएचओ से चीन में कोरोना का मामला मिला था। अगले ही दिन से हमने बैठकें शुरू कर दी थी। आठ महीने से प्रधानमंत्री कोरोना को लेकर हर कार्रवाई पर नजर रख रहे हैं। पीएम मोदी ने एक भी फैसला एक्सपर्ट्स की सलाह, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात किए बगैर नहीं लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश मिलकर कोरोना की लड़ाई को लड़ रहा है। पिछले आठ महीनों से जिस तरह से पीएम मोदी ने कोरोना से संबंधित छोटी से छोटी चीजों को बड़ी गहराई से मॉनिटर किया, लोगों को गाइड किया,उन्होंने सबकी सलाह ली। इसके लिए उन्हें इतिहास में याद किया जाएगा।

हमसे ज्यादा कोरोना टेस्ट सिर्फ अमेरिका में
डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि जुलाई-अगस्त में भारत में 300 मिलियन कोरोना मामले और 5-6 मिलियन मौतों की बात कही गई थी लेकिन हम बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ के इस देश में हम 11 लाख टेस्ट कर रहे हैं। हमसे ज्यादा कुल 5 करोड़ टेस्ट अभी तक अमेरिका ने किए हैं। हम जल्द ही अमेरिका को टेस्टिंग में पीछे छोड़ देंगे।

लॉकडाउन से रोके 29 लाख केस
इससे पहले लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जानकारी दी थी कि देशभर में लॉकडाउन लगाना सरकार का साहसिक निर्णय था। यह अनुमान लगाया गया है कि इस फैसले से 14 से 29 लाख कोरोना के मामले और 37,000 से 78,000 मौतों को रोका गया। आज देश में पर्याप्त मात्रा में कोरोना किट, दवाईयां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, देश में एक्टिव केस से ज्यादा संख्या में लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं, कोरोना के खिलाफ पूरा देश एक जुट है और हमें पूरा भरोसा है कि हम ये जंग सफलता पूर्वक जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications