मानसून की बारिश में भीगी राजधानी, राजस्थान में भी बरसे मेघ, 3 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली। आखिरकार देश के दिल यानी दिल्ली का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी है, गुरुवार को दिल्ली में जमकर बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही है , साथ ही बारिश की बूंदों ने माहौल खुशनुमा कर दिया है, भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में तीन दिनों के लिए भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है, केवल दिल्ली ही नहीं पूरे नार्थ इंडिया में आज मानसून पहुंच चुका है, यूपी में भी कई जगहों पर आज बारिश हो रही है।

Recommended Video

    Monsoon Alert: लद्दाख, दिल्ली, उत्तराखंड, कश्मीर, में मॉनसून ने दी दस्तक | वनइंडिया हिंदी
    मानसून के कारण

    मानसून के कारण

    तो वहीं मानसून की बारिश में आज राजस्थान भी नहा रहा है, आईएमडी ने कहा है कि मानसून के कारण आज नागौर, बाड़मेर, जालोर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़, कोटा, बून्दी, बारां , भीलवाड़ा, टोंक, सवाईमाधोपुर, अजमेर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में दस्तक दी है और यहां पर जमकर बारिश हुई है, यहां भी अगले दो दिनों तक यूंही बारिश होती रहेगी।

    भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण आज उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं, तो वहीं 27 जून को झारखंड और 29 जून तक बिहार में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां चेतावनी जारी की गई है।

    हल्की से मध्यम बारिश संभव

    हल्की से मध्यम बारिश संभव

    जबकि आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा, दक्षिणी गुजरात, पंजाब, हरियाणा,ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है तो वहीं राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

    अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार

    तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के दक्षिणी भागों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के तराई क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी तराई क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+