भारी बारिश का कहर! दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नैनीताल में स्कूल किए गए बंद

School Closed in Monsoon: दिल्ली सरकार ने पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात के कारण सोमवार को स्कूल बंद किए हैं। उधर, हिमाचल में 11 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं।

School Closed in Monsoon: मानसून कहर बनकर बरस रहा है। दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड में सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली की सड़कें तालाब बनती नजर आ रही हैं। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में बाढ जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 11 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया है।

वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी और देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उधर, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी सोमवार यानी 10 जुलाई को स्कूल बंद का ऐलान कर दिया है। इसके चलते जहां एक तरफ सभी बच्चों के माता-पिता की चिंता कुछ कम हुई है। बीते दो दिनों की लगातार हो रही बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्या कहता है मौसम विभाग?

Rainy Day

दिल्ली: मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का कहर जारी रहेगा। दिल्ली में हुई बारिश ने अपने 21 साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी किया है। जगह-जगह सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। पेड़ भी उखड़ चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग ने 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर शामिल है। वहीं, तीन जिलों शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड: 13 जिलों में मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

      भारी बारिश का कहर! दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नैनीताल में स्कूल किए गए बंद

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+