Monsoon Updates: गुजरात में बाढ़ से 40 हजार लोग प्रभावित, 2500 लोगों को किया शिफ्ट

गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी और दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश से जुड़े सभी अपडेट।

नई दिल्ली, 14 जुलाई: देशभर में मानसून की बारिश राहत के साथ आफत बनकर बरस रही है। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई राज्य इस समय बाढ़ जैसे हालातों की मार झेल रहे हैं। बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, जहां कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।

पढ़िए, देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून की बारिश और बाढ़ से जुड़े सभी अपडेट।

monsoon

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jul 14, 2022, 4:54 PM IST
महाराष्ट्र

भारी बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने के कारण इरई बांध के दरवाजे खोले जाने के बाद महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।
Jul 14, 2022, 4:53 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के संपर्क में हैं। हम अगले 24 घंटे तक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एनडीआरएफ तैनात और वायुसेना अलर्ट पर है।
Jul 14, 2022, 4:53 PM IST
असम

असम: मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने तामुलपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
Jul 14, 2022, 4:52 PM IST
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: गरियाबंद के पिताईबंद एनीकट में नहाने के दौरान दो युवक महानदी में बह गए। 7 युवक नहाने गए थे, 4 को बचा लिया। एक अभी भी नदी में फंसा हुआ है, उसे बचाने के लिए अभियान जारी है। बाकी 2 की तलाश की जा रही है जो बह गए है।
Jul 14, 2022, 1:29 PM IST

गुजरात: वलसाड में लगातार हो रही बारिश की वजह से जिले के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। औरंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
Jul 14, 2022, 1:28 PM IST

गुजरात: वलसाड कलेक्टर शिप्रा आगरे ने कहा कि हमने करीब 550 लोगों को एहतियात के तौर पर स्थानांतरण किया है, जिससे हमें बाद में लोगों को बचाना न पड़े। जिले में NDRF की दो टीम तैनात हैं। आज सुबह से 550-600 लोग शेल्टर होम या अपने जान-पहचान वालों के घरों में रुके हैं। जिले में करीब 50 रोड बंद हैं।
Jul 14, 2022, 1:26 PM IST

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से राजौरी में फुट-ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त
Jul 14, 2022, 1:26 PM IST
केरल

केरल: कोट्टायम के कुछ हिस्सों में बारिश
Jul 14, 2022, 12:10 PM IST
गुजरात

गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश ने मचाया कोहराम, बाढ़ में हजारों लोग प्रभावित, वलसाड जिले में दमन गंगा नदी पर बने मधुबन बांध से छोड़ा गया बड़ी मात्रा में पानी।
Jul 14, 2022, 11:42 AM IST
गुजरात

गुजरात: नवसारी जिले से बहने वाली तीन नदियां- पूर्णा, कावेरी और अंबिका बाढ़ की स्थिति में हैं। बीती रात पूर्णा नदी खतरे के निशान को पार कर गई। आसपास के इलाकों में 40,000 लोग प्रभावित, 2500 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जिसकी जानकारी नवसारी डीएम अमित प्रकाश यादव ने दी।
Jul 14, 2022, 11:41 AM IST
गुजरात

गुजरात: नवसारी डीएम अमित प्रकाश यादव ने कहा कि बढ़ते जल स्तर और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद से मुंबई तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। जलस्तर कम होते ही हम हाईवे खोल देंगे।
Jul 14, 2022, 10:51 AM IST

महाराष्ट्र: पुणे के कोंढवा इलाके में आज सुबह एक खाली घर की दीवार गिरने के बाद फंसे 11 लोगों को दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने बचाया। कोई हताहत नहीं हुआ।
Jul 14, 2022, 10:48 AM IST

इसके बाद नवसारी सिटी और उसके आसपास के गांवों में पानी का भराव शुरू हो जाता है तो समय से सभी नागरिक सुरक्षित आश्रय पर पहुंचे। जिन लोगों के पास संचार का साधन नहीं है उन्हें भी सुरक्षित आश्रय में आने में मदद करें: अमित प्रकाश, DM नवसारी, गुजरात
Jul 14, 2022, 10:47 AM IST
गुजरात

गुजरात: कालियावाड़ी, नवसारी के निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
Jul 14, 2022, 10:46 AM IST

महाराष्ट्र: बीएमसी ने बचाया कि शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाएं 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
Jul 14, 2022, 10:45 AM IST

महाराष्ट्र: 13 जुलाई को पालघर में वैतरणा नदी में जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर के दस कर्मचारी फंस गए थे। पालघर तहसीलदार से मिली सूचना के बाद एनडीआरएफ टीम ने बचाव अभियान चलाकर रात भर लगातार निगरानी के बाद सभी 10 श्रमिकों को मौके से सफलतापूर्वक बचा लिया।
Jul 14, 2022, 10:43 AM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: भंडारा जिले के तुमसर में आज एसडीआरएफ की टीम ने 15 लोगों को बचाया। सभी लोग बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से एक मंदिर में फंस गए थे।
Jul 14, 2022, 10:42 AM IST
महाराष्ट्र

वसई भूस्खलन: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 6 लाख रु.की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जिला राहत कोष से प्रत्येक को 4 लाख रुपए और नगर निगम से प्रत्येक को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे: महाराष्ट्र सीएमओ
Jul 13, 2022, 11:14 PM IST

महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण सड़क का हिस्सा बहा। गोंदिया जिले की घटना का वीडियो आया सामना।
Jul 13, 2022, 10:43 PM IST

नासिक: बारिश से बिगड़े हालात, नदी और नाले ओवरफ्लो होने से बाढ़ा जैसे हालात, सामानों के साथ सुरक्षित जगह पर पहुंचने की कोशिश में लोग। निचले इलाकों को खाली कर रहे हैं लोग।
Jul 13, 2022, 8:56 PM IST

गुजरात: बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए कल नवसारी में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Jul 13, 2022, 5:56 PM IST
उत्तराखंड

चमोली: पुरसादी के पास भूस्खलन होने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा ढह गया। डीएम ने बताया, "राजमार्ग के अन्य हिस्सों पर छोटे वाहनों के लिए आवाजाही शुरू कर दी गई है और शाम तक हिल साइड का कटिंग का काम हो जाएगा उसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।"
Jul 13, 2022, 5:56 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर पालघर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज और कल (13-14 जुलाई) बंद रहेंगे।
Jul 13, 2022, 5:54 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: पालघर के वसई इलाके में आज हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jul 13, 2022, 4:33 PM IST
गुजरात

गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के जरिए गुजरात में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।
Jul 13, 2022, 4:33 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने कल भारी बारिश की आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने को कहा है।
Jul 13, 2022, 3:19 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड: देहरादून में आज तेज बारिश हुई।
Jul 13, 2022, 3:19 PM IST
चंडीगढ

चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश।
Jul 13, 2022, 1:47 PM IST
गुजरात

गुजरात: नवसारी के जलालपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। पानी लोगों के घरों में भी घुसा।
Jul 13, 2022, 1:09 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: राज्य के कई जिलों में बारिश और बाढ़ की स्थिति की वजह से पिछले 24 घंटों में 5 लोगों के मौत की खबर आई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+