जाते-जाते भी मॉनसून करेगा परेशान, Skymet ने इन जगहों पर जताई तेज बारिश की आशंका

नई दिल्ली। आखिरकार देश से दक्षिणपश्चिमी मॉनसून ने आखिरकार अब लौटना शुरू कर दिया है, देश में आम मॉनसून सीजन के मुकाबले इस बार ऐसा 40 दिनों की देरी से हो रहा है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 1960 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मॉनसून इतनी देर से लौट रहा है।

जाते-जाते भी मॉनसून करेगा परेशान

जाते-जाते भी मॉनसून करेगा परेशान

बुधवार को मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से मॉनसून के लौटने की घोषणा की, उसके मुताबिक अब इसके बाद मॉनसून उत्तर भारत के अन्य हिस्सों और मध्य भारत से लौटना शुरू करेगा।

इन जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट

इन जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट

लेकिन स्काईमेट के मुताबिक मॉनसून जाते-जाते भी उत्पात मचाकर जाएगा इसलिए उसने आज मध्य महाराष्ट्र, पुणे में हल्की से तेज बारिश की बात कही है, उसने दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है।

यहां भी होगी बारिश

यहां भी होगी बारिश

उसका कहना है कि अगले 24 घंटो में पूर्वोत्तर राज्यों जेसे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है जबकि बिहार और झारखंड में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।

मॉनसून की वापसी से तापमान में आएगी गिरावट

मॉनसून की वापसी से तापमान में आएगी गिरावट

उसके मुताबिक असम, नागालैंड,गंगीय पश्चिम बंगाल,और ओडिशा के कुछ हिस्सों,जेसे आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में एक या दो भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई हैं, फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की वापसी के साथ ही तापमान में अब गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+