दिल्ली के एक घर में दिखी मॉनिटर छिपकली, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल, लोग कर रहे ये कमेंट
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक विशालकाय छिपकली की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। ये फोटो आईपीएस अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें दीवार के पीछे से एक विशाल सरीसृप जैसा जीव दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने इसे मॉनिटर छिपकली कह रहे वहीं कई लोगों ने इसे कोमोडो ड्रैगन बता रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला....
Recommended Video

दरअसल ये मॉनिटर लिजर्ड हैं जिसे कुछ लोग जंगली छिपकली भी कहते हैं ये शेयर की गई फोटो दिल्ली में किसी घर की हैं जहां ये मॉनिटर छिपकली पहुंच गई जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया।घर के लॉन में इसे देखते ही हडकंप मच गया था, कोई इसे इसे मॉनिटर छिपकली कहा, जबकि ऐसे लोग थे जिन्होंने दावा किया था कि यह कोमोडो ड्रैगन कह रहे हैं। कई लोगों ने इस विशालकाय छिपकली की सुंदरता की सराहना की जबकि अन्य ने इसे डरावना बताया।
वनविभाग की टीम ने इसे मॉनिटर छिपकली बताया हैं। दिल्ली में एक घर में इधर-उधर घूमते हुए मॉनिटर ड्रैगन की तस्वीर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। यह आईपीएस अधिकारी एचजीएस धालीवाल थे जिन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट की तस्वीर साझा की और जिसके बाद इस पर जमकर चर्चा हो रही है। हैरानी की बात यह है कि जैसे ही तस्वीर पोस्ट की गई उसे तमाम प्रतिक्रियाएं मिलीं और 1000 से अधिक लाइक्स मिले। ऑनलाइन हो रही चर्चाओं को देखते हुए, यह पता चला कि यह कोमोडो ड्रेगन था जो कई एशियाई देशों में जल संसाधनों के निकट स्वतंत्र रूप से रहते हैं। आम तौर पर शर्मीली छिपकली कहा जाता है, वे मुश्किल से ही मनुष्यों के सामने आते हैं। ये छोटे जानवरों को निगल जाते हैं। यदि मनुष्य उन्हें छेड़ते है तो ये उनको काट सकते हैं। यह जानकारी एक ट्विटर यूजर ने ही साझा की। एक यूजर ने लिखा कि जिस घर में ये दिखाई दी उसे ज्युरासिक हाउस कहा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications