1400 करोड़ रूपये लेकर हमें बदनाम कर रहा है मीडिया: केजरीवाल

AAP leaders
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर उन्‍हें बदनाम करने के लिए मीडिया समूहों को 1400 करोड़ रूपये का ठेका दिया गया है। जिसका उद्देश्‍य की उनकी छवि को धूमिल करना है। गौर हो कि 'मीडिया सरकार' द्वारा करवाये गये स्टिंग आपरेशन में दिखाया गया है कि 'आप' नेता लोगों से गैर कानूनी ढंग से धन ले रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि जनता द्वारा उनकी पार्टी को मिलने वाले समर्थन से कांग्रेस और भाजपा के नेता चिंतित हैं और उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

केजरीवाल से जब पूछा गया कि कौन कौन से चैनल हैं जो उन्‍हें बदनाम करना चाहते हैं, इस पर उनका कहना है कि आप चैनल देखें और खुद फैसला करें। केजरीवाल ने कहा है कि वह स्टिंग आपरेशन करने वाले चैनल के सीईओ अनुरंजन झा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी को युवाओं और कम आय वर्ग वाले तबके का समर्थन मिल रहा है, जिसके आधार पर केजरीवाल का दावा था कि वह दिल्‍ली में 47 विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्‍होने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि मुझे पता चला है कि मीडिया चैनलों को 'आप' को बदनाम करने के लिए भारी भरकम राशि दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+