स्मृति ईरानी ने शेयर की बेटी संग पुरानी फोटो, पूछा- आपका Monday Magic कौन?

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी रोचक तस्वीरें इंस्ट्रागाम में शेयर करती रहती हैं, मंडे को भी उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके चर्चे चारों ओर हो रहे हैं, दरअसल उन्होंने आज अपनी और अपनी बेटी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

स्‍मृति ईरानी ने शेयर की पुरानी तस्वीर

स्‍मृति ईरानी ने शेयर की पुरानी तस्वीर

शेयर की गई तस्वीर में स्‍मृति ईरानी मुस्‍कुरा रही हैं और गोद में उनकी बेटी Zoish है, अब चूंकि स्मृति की बेटी बड़ी हो गई हैं, इसलिए बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि उसका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्‍त है।

स्मृति ने अपनी बेटी को कहा-Monday Magic

स्मृति ने अपनी बेटी को कहा-Monday Magic

परिवार और दोस्‍तों के प्रति समर्पित है, जब मैंने उसे पहली बार अपनी गोद में उठाया था तो मेरा दिल तेज-तेज धड़कने लगा था, वह मेरी mondaymagic है, अगर Zoe मेरे साथ है तो मेरा पूरा हफ्ता और बेहतर ही होता है, आपका monday magic कौन है?" आपको बता दें कि Zoe उनकी बेटी Zoish का निकनेम है।

पति जुबिन ने दिया रोचक जवाब

पति जुबिन ने दिया रोचक जवाब

स्मृति के इस सवाल के जवाब में लोगों ने काफी मजेदार उत्तर दिए लेकिन सबसे रोचक जवाब उनके पति जुबिन ईरानी ने दिया, उन्होंने कहा ये -Its Mine Chichoo.

स्‍मृति ने कहा- एयरपोर्ट पर रोक कर मुझसे पूछा जाता है कौन सा ईरानी?

स्‍मृति ने कहा- एयरपोर्ट पर रोक कर मुझसे पूछा जाता है कौन सा ईरानी?

मालूम हो कि अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली स्मृति ईरानी हाल ही में 'हिन्‍दुस्‍तान शिखर समागम' में शामिल हुईं। जहां उन्होंने खुद को एयरपोर्ट पर रोके जाने की एक बात शेयर की थी, स्मृति ईरानी ने कहा था कि मेरे नाम के साथ ईरानी जुड़ा है, इस कारण मुझए कई बार कई एयरपोर्ट पर रोका गया और मुझसे पूछा जाता है कौन सा ईरानी? मैं जवाब देती हूं हिन्दुस्तान वाला ईरानी! अगर देश से प्रेम करने को भगवा कहते हैं, तो मुझे गर्व है कि मेरा रंग भगवा है, जिसकी जैसी नजर उसकी वैसी खबर।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+