RSS Meeting: मोहन भागवत ने अचानक बुलाई संघ की बैठक, जानें किस मुद्दे पर चर्चा के लिए जुटेंगे दिग्गज?
RSS Meeting: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शनिवार को संघ की अहम बैठक बुलाई है। इसमें सभी पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हिस्सा लेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष के मुद्दे पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है। हालांकि, संघ से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह बैठक अमेरिका की तरफ से भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए है।
इस बैठक में अमेरिका के नए टैरिफ नियमों की वजह से भारतीय कारोबार जगत में पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा होगी। साथ ही, इसका सामना करने के लिए वैकल्पिक उपायों पर भी बातचीत की जाएगी।

RSS Meeting के बाद निकलेगा समाधान?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने 19-20 अगस्त को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में अमेरिका की टैरिफ नीति के आर्थिक प्रभावों पर चर्चा होगी और प्रतिकार की रणनीति बनाई जाएगी। अमेरिका के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले का असर देश के कारोबारियों पर बड़े स्तर पर पड़ सकता है। खास तौर चावल, कालीन, मसाले वगैरह एक्सपोर्ट करने वाले व्यापारियों को बड़ी मुश्किल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: MP News: आरएसएस कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी, शिवाजी पर पुस्तक का विमोचन
Mohan Bhagwat भी लेंगे बैठक में हिस्सा
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में बुलाई गई इस अहम बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और संगठन के 50-60 वरिष्ठ अधिकारी ही हिस्सा लेंगे। इसमें बीजेपी के भी चुनिंदा नेता शामिल हो सकते हैं। अमेरिका ने कुछ ही दिन पहले भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे अमेरिका में सामान एक्सपोर्ट करने वाले व्यापारियों के बड़े वर्ग में हड़कंप मच गया है। व्यापारी वर्ग बीजेपी और संघ का पुराना और भरोसेमंद समर्थक रहा है। इस बैठक में अमेरिका के फैसले के साथ ही इसके असर को कम से कम करने और भारतीय हितों की रक्षा जैसे मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 'गांधी जी से उन्हें उतनी ही नफरत थी', लाल किले से RSS की तारीफ पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने PM मोदी को घेरा
BJP के चुनिंदा नेताओं के साथ होगी चर्चा
आरएसएस के सभी शीर्षस्थ अधिकारियों के अलावा संघ से जुड़े आर्थिक संगठनों के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, बैठक में बीजेपी और केंद्र सरकार के भी कुछ प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। बता दें कि आम तौर पर परंपरा रही है कि आर्थिक मामलों से संबंधित बैठक में संघ के प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा नहीं लेते हैं। 50 फीसदी टैरिफ का असर भारत के कारोबारी जगत पर पड़ सकता है और इसके परिणामों को देखते हुए इस बैठक में संघ प्रमुख समेत वरिष्ठ पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। अमेरिका की टैरिफ नीति की आलोचना आरएसएस ने अपने मुखपत्र में भी की है।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने लाल किले से RSS की तारीफ कर विपक्षियों की बोलती कर दी बंद, संघ-बीजेपी के मतभेदों पर भी लगाया विराम!












Click it and Unblock the Notifications