मेरी जूती की औकात और... मेरा ठेंगा... किस पर भड़ास निकालने में हसीन जहां ने पार कर डाली सारी हदें...?

Mohammed Shami Wife Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां और सुर्खियों का एक नाता है, जो कभी खत्म नहीं हो सकता। कम से कम हसीन के पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लगता है। कभी वे इनडायरेक्ट तरीके से शमी तो कभी खुद को ट्रोल करने वाली ऑडियंस को बातों ही बातों में काफी कुछ सुना देती हैं। मगर हाल ही में हसीन जहां ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सारी हदें ही पार कर दीं।

जी हां! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में हसीन जहां ने बुरी तरह से भड़ास निकाली है। वैसे तो वे हर वक्त कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट कर ही देती हैं, जिसमें वे किसी न किसी पर निशाना साध रही होती हैं। मगर इस बार हसीन जहां ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई तरह के आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।

Mohammed Shami wife hasin jahan

पोस्ट शेयर करते हुए हसीन ने कहा कि मैं समाज के पागल कुत्तों को सफाई दे रही हूं मुझे गलत ना समझो। मेरी जूती की औकात के लोगों.. तुम कुछ भी समझो मेरा ठेंगा। मेरा इंटरनेशनल क्रिकेटर हसबैंड की दी हुई ऐशोआराम में जीने वाली मैं हसीन जहां तुमसब पागल कुत्तों को घोड़ा का अंडा समझती हूं।

तुम पागल कुत्तों का बाप, या मां बेटी का हसबैंड है क्या इंटरनेशनल क्रिकेटर? मेरा है। मेरी किस्मत देखो 2 कौड़ी के पागल कुत्ते।

इस पोस्ट में हसीन ने नकाब वाली एक लड़की का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे लड़की केबारे में बता रही है। कि अगर कोई शख्स किसी को बदनाम करने के लिए ऐसी बुराई करे, जो उसमें ना हो। तो अल्लाह उस शख्स को आग में जलाता है। ऐसे में किसी पर इल्जाम लगाने से पहले तहकीकात कर ले कि वो सही है भी या नहीं।

वैसे ये पहली बार नहीं है, जब हसीन जहां ने इस तरह का पोस्ट शेयर किया हो। ये बात अलग है कि अब खुलेतौर पर वे अपनी भड़ास निकाल रही हैं और लोगों को सीधे कुत्ता, गधा बोल रही हैं। मगर इससे पहले भी कई पोस्ट में वे खुद को लेकर सफाई देती हुई दिखी हैं। एक दफा हसीन ने महादेव का वीडियो पोस्ट कर औरतों के बारे में काफी कुछ लिखा था।

कई लोग हसीन जहां को सही मानते हैं तो शमी के फैंस भी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए शमी की साइड लेते हुए हसीन को खरी खोटी सुना ही देते हैं। इस पोस्ट पर भी वे उन्हें पब्लिसिटी की भूखी बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+