मोहम्‍मद शमी को IPL से बाहर निकलवाने के लिए हसीन जहां ने दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के इस अधिकारी से की मुलाकात

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की जिंदगी में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी पत्‍नी हसीन जहां हर दिन नए-नए आरोप लगी हैं। लेकिन अब हसीन जहां उन्‍हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर करवाने की कोशिश में लगी है। आपको बता दें कि पिछले महीने हसीन जहां ने शमी पर प्रताडि़त करने, अवैध संबंध रखने और मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई फोटो और ऑडियो क्लिप शेयर किए थे और आरोप लगाया था कि मोहम्‍मद शमी के कई लड़कियों से नाजायज संबंध है। इसके बाद बीसीसीआई ने मोहम्‍मद शमी को क्‍लीन चिट दे दिया था जिससे आईपीएल में उनका खेलना तय हो गया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम के सीईओ से मिलीं हसीन जहां

दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम के सीईओ से मिलीं हसीन जहां

हसीन जहां ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सीईओ हेमंत दुआ से मुलाकात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां ने शमी को टीम में न रखने की अपील की है। हसीन जहां के मुताबिक शमी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं और इसी वजह से उन्हें IPL जैसे टूर्नामेंट से बाहर किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली टीम ने शमी को इस साल 3 करोड़ रुपए में राइट टू मैच कार्ड का यूज कर सुरक्षित किया था।

पूरे केस पर थी दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की नजर

पूरे केस पर थी दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की नजर

शमी और हसीन जहां के घरेलू झगड़े सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इस पूरे केस पर नजर बनाए हुई थी। बीसीसीआई द्वारा सालाना कॉन्ट्रेक्ट से शमी को बाहर करने के बाद उनके आईपीएल टीम से बाहर होने की खबरें भी आ रही थीं, लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों के गलत पाए जाने के बाद उन्हें कॉन्ट्रेक्ट वापस दे दिया गया।

क्‍या है शमी और हसीन जहां का मामला

क्‍या है शमी और हसीन जहां का मामला

शमी की पत्नी हसीन जहां ने मार्च में अपने फेसबुक अकाउंट पर कई फोटोज शेयर करते हुए उन पर लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। हसीन ने शमी और उन लड़कियों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। हसीन ने कराची की एक कथित प्रॉस्‍टीट्यूट की तस्‍वीरें भी डालीं और उसके साथ शमी की चैट के स्‍क्रीनशॉट भी पोस्ट कीं। इसमें एक फेसबुक चैट करीब डेढ़ साल पुरानी (अक्‍टूबर 2016) की है। एक फोटो में शमी किसी महिला के साथ खड़े नजर आए। उसे भी शमी की 'गर्लफ्रेंड' बताया गया। हसीन जहां ने ये भी कहा था कि शमी के परिवार वालों ने उन्हें मारने की कोशिश की, उन्होंने कहा कि शमी की कार में उन्हें गर्भनिरोधक भी मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+