तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने मोहम्‍मद अजरुद्दीन को सौंपा ये विभाग, मंत्री बनने के बाद संभालेंगे ये मंत्रालय

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए अजहरुद्दीन को अल्पसंख्यक कल्याण और सार्वजनिक उद्यम विभाग का मंत्री बनाया गया है। राज्य के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव ने मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

अजहरुद्दीन को ये विभाग ऐसे समय में मिले हैं, जब सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी संभाल रहे थे, जबकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अदलुरी लक्ष्मण कुमार के पास था। पिछले हफ्ते, शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Mohammad Azharuddin

अजहरुद्दीन के शामिल होने के बाद तेलंगाना मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। हालांकि, अभी भी दो पद खाली हैं, क्योंकि राज्य विधानसभा सदस्यों की संख्या के अनुसार तेलंगाना में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।

पूर्व क्रिकेटर को मंत्री बनाए जाने को कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस अगले हफ्ते मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को होने वाले जुबली हिल्स उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस सीट पर एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

यह उपचुनाव मुख्य विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ के इस साल जून में निधन के कारण आवश्यक हो गया था। गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने अगस्त के आखिरी हफ्ते में मोहम्मद अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद सदस्य (MLC) मनोनीत किया था, हालांकि राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अभी तक इस नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी जुबली हिल्स सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तब उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+