Rahul Gandhi के समर्थन में देशभर में मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
Modi Surname मामले में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता देशभर में मौन सत्याग्रह करेंगे। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) से शामिल होने का आह्वान किया है।
वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आगामी 12 जुलाई को कांग्रेस सभी राज्य मुख्यालयों में गांधी प्रतिमाओं के सामने एक विशाल एक दिवसीय 'मौन सत्याग्रह' (मौन विरोध) आयोजित करेगी।

बता दें कि गुजरात उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 'मोदी सरनेम' से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने सुनवाई के करीब दो महीने बाद आदेश पारित करते हुए सूरत के सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा।
मोदी सरनेम पर कर्नाटक के कोलार में 2019 के आम चुनाव के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ गुजरात के सूरत में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया। चार साल के बाद राहुल को इसी साल दो साल की सजा मिली।
इस मामले में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था। कोर्ट ने मानहानि का दोषी पाया और पूछा कि क्या राहुल गांधी माफी मांगेंगे? इस पर राहुल ने कहा था कि वे सावरकर नहीं हैं, किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे।
हाईकोर्ट स्तर तक अपील के तमाम अवसरों पर राहुल गांधी को निराशा हाथ लगी है। सेशंस कोर्ट के बाद सूरत की एक अन्य निचली अदालत से भी राहुल को कोई राहत नहीं मिली थी।
बता दें कि आपराधिक मानहानि मामले में राहुल को दो साल की सजा हुई है। ऐसे में उनकी लोक सभा सांसदी छिन चुकी है। सजा पर रोक नहीं लगने की सूरत में राहुल को सात साल तक सियासी गतिविधि से दूर रहना पड़ेगा।
राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने आहत होने का जिक्र किया था। अब इस मामले में कांग्रेस आगामी 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह करना है। पार्टी महासचिव ने सभी से शामिल होने का अनुरोध किया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications