अब सूरत की साड़ी के जरिये बिहार जीतेंगे मोदी?

सूरत। अपने अलग अंदाजों के लिए दुनियाभर में मशहूर पीएम मोदी ने अगर बराक ओबामा के साथ चाय पर चर्चा की तो वहीं लोकसभा चुनाव के बाद देश के राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी कभी पार्टी प्रचारकों की टी-शर्ट, टोपियों पर तो कभी झंडो और पोस्टर में दिखायी दिये लेकिन इस बार बिहार के विधानसभा चुनाव के प्रचार में पीएम मोदी का अलग ही चेहरा देखने को मिल रहा है, जानिए कैसे?

तो सुनिए, दरअसल इन दिनों बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए मोदी के गुजरात राज्य के सूरत शहर के व्यापारियों ने एक अनूठा तरीका निकाला है। सूरत से जो साड़ियां बिहार भेजी जा रही हैं उनके पैकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ मोदी सरकार का स्लोगन 'सबका साथ-सबका विकास' लिखा हुआ नजर आ रहा है, इस फोटो और स्लोगन के साथ बिहार का नक्शा भी बना हुआ है।

ताज्जुब यह है कि इन दिनों बिहार में सूरत की साड़ियों की अच्छी-खासी मांग है, ऐसे में व्यापारियों का कारोबार भी फल-फूल रहा है और दूसरी तरफ मोदी सरकार और बीजेपी का प्रचार भी हो रहा है। देखते हैं इस तरह से प्रचार का फायदा बीजेपी को चुनाव में कितना मिलता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+