छोटे बच्चे ने मोदी के लिए गाया रैप Song, प्रोड्यूसर ने Video शेयर कर जया बच्चन पर साधा निशाना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चार चरण के मतदान हो चुके हैं, एक तरह से कहा जाए तो मतदान ने अपना आधा पड़ाव पार कर लिया है, बस तीन चरण के बाद 23 मई को आ रहे चुनावी परिणाम ये बता देंगे कि इस बार सरकार किसकी बनने वाली है, सवा सौ करोड़ की आबादी से ज्यादा वाले इस देश में हर व्यक्ति के राजनेताओं को लेकर अलग-अलग विचार हैं लेकिन इस रण में जीत उसे ही मिलेगी जिसे बहुमत मिलेगा, राजनीति को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी जंग देखने को मिल रही है।

छोटे बच्चे ने मोदी के लिए गाया रैप Song

इसी बहस के बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें एक बच्चा पीएम मोदी को लेकर रैप song गा रहा है, बच्चे के गाने की आवाज सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे, लोग इस बच्चे की काफी तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं और आपस में शेयर भी कर रहे हैं।

अशोक पंडित ने साधा जया बच्चन पर निशाना

अशोक पंडित ने साधा जया बच्चन पर निशाना

लेकिन इस वीडियो के जरिए बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने सपा नेता जया बच्चन पर निशाना साधा है, इस वीडियो पर अशोक पंडित ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'भारत के भविष्य की ओर से जया बच्चन को जवाब, मैं चाहता हूं वे इसे देखें और वे प्रधानमंत्री और इस देश से माफी मांगे।

जया बच्चन ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना

गौरतलब है कि जया बच्चन ने लखनऊ में सपा की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करते वक्त पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था, उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना ही कहा था कि इस वक्त देश में जो माहौल है वो बेहद ही चिंताजनक है, एक शख्स जो देश की रक्षा करने के लिए उत्तरदायी है, वह अराजकता और अव्यवस्था फैला रहा है, इसलिए अब आपके सामने फैसला लेने की बारी है।

पूनम सिन्हा के लिए जया ने लोगों से वोट करने की अपील की

लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए वोट मांगने पहुंची जया बच्चन ने कहा कि अगर उनकी जीत नहीं हुई तो पूनम सिन्हा उन्हें मुंबई में एंटर नहीं करने देंगी।

लोगों ने अशोक पंडित की ही लगा दी क्लास

हालांकि अशोक पंडित को भी अपने कमेंट के लिए ही सुनना पड़ गया है, लोगों ने वीडियो की तो तारीफ की लेकिन अशोक पंडित के अंदाज की काफी बुराई की है, लोगों ने लिखा है कि आप जया बच्चन पर निशाना साधना छोड़िए और अपने काम पर ध्यान दीजिए, आपका ध्यान यूं ही भटकता रहता है इसलिए आपकी फिल्में नहीं चलतीं हैं।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+