सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले बहादुर जवानों से मिलेंगे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान में भारत की तरफ से जिन पैरा कमांडो ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, वह जल्द ही दिल्ली आ सकते हैं। दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन सभी जवानों से मिलकर उन्हें बधाई देना चाहते हैं, इसलिए ऐसा किया जा सकता है।

आने वाले दिनों में पीएम मोदी समय की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले कमांडोज से मिल सकते हैं। अब तक पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पिछले साथ भी, म्यांमार में हुई स्ट्राइक के बाद वह इसे अंजाम देने वाले 21 पैरा स्पेशल फोर्स से गुपचुप ही मिले थे। इस फोर्स ने म्यांमार में घुसकर वहां चल रहे कई आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूत कर दिया था।
आपको बता दें कि 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इस स्ट्राइक में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे 7 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस स्ट्राइक में करीब 38 आतंकियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications