Modi in Manipur: 2023 के बाद पहली बार मणिपुर पहुंचे मोदी, 10 पॉइंट्स में समझें पीछे की कहानी और एजेंडा
Modi in Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर 2025 को मणिपुर और मिजोरम का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने चुराचांदपुर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। यह 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में की उनकी पहली यात्रा होगी।
1. प्रधानमंत्री का मणिपुर दौरा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुराचांदपुर और इंफाल का दौरा किया, जहां उन्होंने जातीय हिंसा से प्रभावित आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (IDPs) से मुलाकात की।

2. मिजोरम में परियोजनाओं का शुभारंभ- दौरे की शुरुआत मिजोरम की राजधानी आइजोल से हुई, जहां प्रधानमंत्री ने 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा एक जनसभा को संबोधित किया।
3. चुराचांदपुर में मेगा प्रोजेक्ट्स- प्रधानमंत्री ने चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें 3,647 करोड़ रुपये की ड्रेनेज और एसेट मैनेजमेंट सुधार परियोजना और 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना शामिल हैं।
4. इंफाल में नई सुविधाएं- इंफाल में प्रधानमंत्री ने 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें मंत्रिपोखरी में 101 करोड़ रुपये से बने मणिपुर पुलिस मुख्यालय और 538 करोड़ रुपये से बने सिविल सचिवालय का उद्घाटन शामिल है।
5. घटना का बैकग्राउंड- मणिपुर में मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद फरवरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
6. विपक्ष की आलोचना- कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा को "प्रतीकात्मक" बताते हुए आरोप लगाया कि यह शांति और न्याय बहाल करने की बजाय एक "तमाशा" है।
7. राजनीतिक प्रतिक्रियाएं- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर में 3 घंटे से भी कम समय बिताएंगे। वहीं, मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष केशम मेघचंद्र ने इस यात्रा को केवल औपचारिक बताया।
8. सकारात्मक प्रतिक्रिया- राज्यसभा सांसद लेइशेम्बा सनाजाओबा और कुकी-ज़ो समूहों ने इस दौरे का स्वागत किया और इसे "ऐतिहासिक" तथा "दुर्लभ अवसर" करार दिया।
9. सुरक्षा इंतजाम- राज्य प्रशासन ने वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए कड़े सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए। चाबी, पेन, बोतल, बैग, छाता, नुकीली वस्तुएं आदि लाने पर रोक लगाई गई। साथ ही 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और बीमार व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल पर न लाने की सलाह दी गई।
10. मिजोरम को रेल नेटवर्क से जोड़ा गया- प्रधानमंत्री ने मिजोरम को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरंग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र के कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications