2.6 लाख ग्रामीण डाक सेवकों को मोदी सरकार का तोहफा, जानिए किसे मिलेगी अब कितनी सैलरी?
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को ग्रामीण डाक सेवक आम लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रामीण डाक सेवक की बेसिक सैलरी बढ़ाकर 14,500 रुपए महीने किए जाने को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने देशभर में लगभग के 2 लाख 60 हजार डाक सेवकों की सैलरी में 56 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। यहीं नहीं डाक सेवकों को बीते लगभग डेढ़ साल का एरियर भी मिलेगा। आपको पता दें कि पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में ग्रामीण डाक सेवक अपने वेतन की मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

इस आधार पर बढ़ेगी डाक सेवकों की सैलरी
कैबिनेट मीटिंग के बाद दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि, 'ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) जिन्हें अभी तक 2,295 रुपए प्रति महीना मिल रहे थे, उन्हें अब 10,000 रुपए मिलेंगे। वहीं जिन्हें अभी तक 2,775 रुपए मिल रहे थे, उन्हें अब 12,500 रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही जिन जीडीएस को अभी तक 4,115 रुपए मिल रहे थे, उन्हें अब 14,500 रुपए मिलेंगे।'

डाक सेवकों को 1 जनवरी 2016 से एरियर प्रदान किया जाएगा
मनोज सिन्हा ने कहा कि संशोधित वेतन में यह बदलाव 1 जनवरी, 2016 से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अलाउंसेस बेसिक पे पर ही मिलेंगे और कैबिनेट ने पहली बार जीडीएस के लिए जोखिम और कठिनाइयों से संबंधित अतिरिक्त भत्ते को भी मंजूरी दी है। डाक सेवकों को 1 जनवरी 2016 से एरियर प्रदान किया जाएगा।

डाक सेवक अब 3 शिफ्ट की बजाय 2 शिफ्ट में काम करेंगे
आपको बता दें कि इस समय देश में लगभग 2.6 लाख ग्रामीण डाक सेवक हैं। सरकार ने ग्रामीण डाक सेवक के वर्किंग घंटों ने नियमों में बदलाव किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डाक सेवक अब 3 शिफ्ट की बजाय 2 शिफ्ट में काम करेंगे। सिन्हा ने कहा कि कैबिनेट ने डाक सेवक के आश्रितों के लिए कम्पन्सेट्री अप्वाइंटमेंट को भी मंजूरी दे दी।
ये भी पढ़ें: इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड में संशोधन को राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications