महिला आरक्षण के अलावा महिलाओं के लिए मोदी सरकार चला रही कई योजनाएं, रोजगार से लेकर हेल्थ तक का है ख्याल, जानिए

Modi Government Schemes For Women: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार बड़ा दांव खेलने की कोशिश में है। महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए सरकार महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने 18 से 22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। दरअसल कई सालों से यह बिल लोकसभा में लंबित पड़ा है। 9 मार्च 2010 को राज्यसभा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था। लेकिन लोकसभा में कभी मतदान नहीं हुआ।

हालांकि, मोदी सरकार इससे पहले भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना, मुफ्त सिलाई योजना, सुकन्या योजना, जननी सुरक्षा योजना, कन्यादान योजना समेत कई योजनाएं चला रही हैं, जो महिलाओं के लिए हैं।

महिला आरक्षण: महिलाओं के लिए PM मोदी चला रही कई योजनाएं

उज्ज्वला योजना
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना एक बहुत ही महत्त्वाकांक्षी योजना है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत सरकार गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से संबंधित महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देती है।

मुफ्त सिलाई योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन प्रदान की जाती है। इसके जरिए वह आसानी से घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर सकती हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू की गई है। लड़कियों के लिए एक छोटी जमा योजना है। यह योजना इनकम टैक्स से फ्री है। इस योजना के तहत राशि जमा करने पर सरकार ब्याज देती है।

जननी सुरक्षा योजना
जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण इलाके की गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जाते हैं। जबकि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें पांच हजार रुपये और मिलते हैं।

कन्यादान योजना
बेटी की शादी के लिए माता-पिता को सरकार की तरफ से कन्यादान के रूप में 51000 रुपये की राशि मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+