केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार, सेंथिल बालाजी के खिलाफ ED की कार्रवाई पर बोले कपिल सिब्बल
Kapil Sibal on ED Action on Senthil Balaji: डीएमके नेता और तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला है कि सेंथिल बालाजी पर ईडी ने कार्रवाई की है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि जब राज्य और केंद्र में उनकी अपनी सरकार होती है, तो यह 'डबल इंजन' सरकार बन जाती है। लेकिन जब राज्य में कोई दूसरी पार्टी और केंद्र में बीजेपी का शासन होता है, तो यह 'डबल बैरल' सरकार बन जाती है।
बता दें कि ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी की इस कार्रवाई पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दल सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को लेकर आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को प्रतिशोध की राजनीति बताया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे तमिलनाडु में सीटे पाने का एक जरिया बताया है। केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक बदले में अंधी बीजेपी लोकतंत्र को क्षति पहुंचा रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ईडी की कार्रवाई पर निंदा करते हुए इसे राजनीति के तहत उठाया गया कदम बताया है।
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बताया कि बीजेपी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को डराने और धमकाने में लगी है। इसके साथ ही शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि जिन बीजेपी नेताओं के खिलाफ सबूतों के साथ शिकायतें भेजी गई हैं। उनके खिलाफ कब जांच शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- Senthil Balaji: आखिर किस केस में बुरे फंसे हैं सेंथिल बालाजी, जानिए क्या है यह पूरा घोटाला












Click it and Unblock the Notifications