मोदी सरकार भारत के इतिहास की सबसे 'भ्रष्ट' सरकार, प्रदर्शन “खराब और निंदनीय"- पृथ्वीराज चव्हाण
मुंबई: कांग्रेस के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार हैं। उन्होंने मोदी सरकार के प्रदर्शन को भी खराब और निंदनीय बताया। पृथ्वीराज चव्हाण ने बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर राजद्रोह़ के कानून के दुरुपयोग का आरोप लगया और कहा कि कांग्रेस चाहती है कि सरकार देशद्रोह और सरकार के विरोध के अंतर को समझे।

'लोकतंत्र मुश्किल में पड़ जाएगा'
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि लोगों में पीएम मोदी को लेकर डर है। अगर 'तानाशाही प्रवृति' वाले मोदी सत्ता में दोबारा आते हैं तो भारत का लोकतंत्र मुश्किल में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने साल 2014 में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा किया था। साल 2014 में मोदी विजेता के तौर पर उभर कर आए। यहां तक ये प्रचार से पहले हो गया था। उन्होंने हमारे यूपीए-2 के कार्यकाल पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए जिस पर लोगों ने भरोसा किया। इनमें से कई आरोप गढ़ें गए थे। हम लोग बेहतर तरीके से इनका बचाव नहीं कर पाए।

'अन्ना आंदोलन से हमारे खिलाफ माहौल बना'
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उस समय के अन्ना आंदोलन ने भी हमारे खिलाफ माहौल बनाने का काम किया। नरेंद्र मोदी का भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा बेहद महत्त्वपूर्ण था। इसलिए कई लोगों ने उन्हें सत्ता में लाने के लिए वोट दिया था। उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आप उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखेंगे, तो ये बहुत खराब एवं निंदनीय है। मोदी सरकार भारत के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है। चव्हाण ने कहा कि अब लोगों को महसूस हो रहा है कि इन लोगों ने झूठे वादे किए थे और इनका इन्हें पूरा करने का कोई उद्देश्य नहीं था।

'नोटबंदी के जरिए इकॉनमी पर सर्जिकल स्ट्राइक की'
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के जरिए देश की इकॉनमी पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस समय मोदी के चुनाव का एजेंडा प्रदर्शन होना चाहिए। लेकिन वो विकास के किए वादों पर कोई जवाब नहीं है। इसकी जगह उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रोपेंगेडा पर फोकस कर दिया है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे लेकर कई तरह की चीजें गढ़ी गईं। कांग्रेस उनसे किसी भी चीज और हर चीज के बारे में सवाल करेगी। विपक्ष का काम सरकार का विरोध करना, पर्दाफाश करना और हटाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साल 2014 के चुनाव की तुलना में कांग्रेस महाराष्ट्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी। साल 2014 में महाराष्ट्र में कांग्रेस को 2 और एनसीपी को चार सीट मिली थी।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव की विस्तृत खबरें












Click it and Unblock the Notifications