मोदी की टीम में जेटली को वित्त तो सुषमा संभालेंगी रक्षा मंत्रालय!

bjp meeting
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों में बहुमत मिलती देख एनडीए में उत्सुकता का माहौल है। बैठकों का दौर जारी है। सरकार बनाने की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चर्चा शुरू हो गई है कि मोदी के मंत्रिमंडल की तस्वीर कैसी होगी। खबर ये भी आ रही है कि कई बड़े नेता अहम मंत्रिमंडल पर नजर लगाए बैठे हैं।

सूत्रों के मुताबिक अरुण जेटली और मुरली मनोहर जोशी को वित्त या विदेश मंत्रालय मिल सकता है। वहीं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की नजर गृह मंत्रालय पर है। सुषमा स्वराज को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है। जबकि पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह को रक्षा राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

नितिन गडकरी को इंफ्रास्ट्रक्चर या रेल मंत्रालय मिल सकता है। जबकि गडकरी की नजर गृह मंत्रालय पर हैं। एनडीए के सहयोगी दलों से राम विलास पासवान के कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उन्हें स्वास्थ्य या कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। बीजेपी के बड़े नेता लगातार 16 मई के बाद बनने वाले हालात पर चर्चा में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+