Survey:कर्नाटक गंवाने के बाद एमपी, राजस्‍थान से भी बीजेपी के लिए बुरी खबर, कांग्रेस मारेगी बाजी

नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर टीवी चैनल एबीपी ने एक सर्वे जारी किया है। इस सर्वे में राजस्थान के आंकड़े जारी किए गए है। सर्वे के मुताबिक, राजस्थान भाजपा के हाथों से निकल सकता है। राज्य में कांग्रेस की वापसी की संभावना जताई जा रही है। यह सर्वे 28 अप्रैल से 17 मई के बीच करवाया गया था। सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस के वोट बैंक में खासी बढ़त देखने को मिल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा फायदा होने वाला है। 2013 में 200 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें और कांग्रेस को मात्र 21 सीटें मिली थी। जबकि 16 अन्य के खाते में गईं थी।

राजस्थान में बीजेपी को बड़ा नुकसान

राजस्थान में बीजेपी को बड़ा नुकसान

लेकिन आज के समय में चुनाव हो जाता है तो राज्य का 44 फीसदी वोट शेयर कांग्रेस के खाते में जा सकता है। वहीं बीजेपी को 39 फीसदी वोट शेयर मिलेगा,जबकि 17 फीसदी अन्य के खाते में जाएगा। अगर बात 2013 के चुनावों की करें तो उस समय बीजेपी के खाते में 45 फीसदी वोट शेयर था, जबकि कांग्रेस के पास मात्र 33 फीसदी वोट शेयर रह गया था। सर्वे के मुताबिक वोट शेयर में बीजेपी को 6 फीसदी का नुकसान हुआ है । वहीं कांग्रेस को 11 फीसदी वोट शेयर का फायदा होने वाला है।

मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार जा सकती है

मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार जा सकती है

सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार जा सकता है। कांग्रेस पार्टी राज्य में जबरदस्त वापसी कर सकती है। अगर दोनों पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी के हाथ से वोट शेयर का एक बड़ा हिस्सा खिसकता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस के वोट शेयर में अच्छा खासा उछाल मिलता दिख रहा है।

MP में कांग्रेस के वोट शेयर में जबरदस्त उछाल

MP में कांग्रेस के वोट शेयर में जबरदस्त उछाल

2013 में बीजेपी के पास 45 फीसदी , कांग्रेस के पास 36 फीसदी और अन्य के पास 19 प्रतिशत मत शेयर था। ताजा सर्वे के मुताबिक फिलहाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास 34 फीसदी, कांग्रेस के पास 49 फीसदी और अन्य के खाते में 17 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है। जहां कांग्रेस के 13 फीसदी का जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। तो वहीं बीजेपी खाते से 11 फीसदी मत शेयर घट गया है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: फ्लोर टेस्‍ट से पहले कांग्रेस के लिए आई बुरी खबर, डीके शिवकुमार पार्टी से नाराज, परेशान राहुल गांधी मनाने में जुटे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+