Modi Cabinet: सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में बड़ी हिस्सेदारी, जानिए किसे कौन सा मंत्रालय मिला
Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस बार मोदी सरकार में एनडीए के कई सहयोगियों को भी जगह मिली है। मोदी सरकार में एनडीए के सहयोगी दलों का पूरा ध्यान रखा गया है और टीडीपी, जदयू सहित कई दल के नेताओं को जगह मिली है।
सहयोगी दलों को पूरा सम्मान देते हुए इस बार सरकार में दूसरे दलों को 11 मंत्री पद गए हैं। जिसमे 5 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं, जबकि 6 राज्य मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शामिल हैं, जिन्होंने पीएम मोदी के साथ रविवार को शपथ ली।

भाजपा के सहयोगी दलों को मिला 5 कैबिनेट मंत्री का पद
- किंजारपू राम मोहन नायडू, टीडीपी, केंद्रीय उड्डयन मंत्री
- जीतन राम मांझी, एचएएम, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री
- राजीव रंजन, जदयू, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री
- एचडी कुमारस्वामी, जेडीएस, भारी उद्योग मंत्री
- चिराग पासवान, एलजेपी, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
भाजपा के सहयोगी दलों को मिला 6 राज्य मंत्री का पद
- जयंत चौधरी, आरएलडी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता
- रामदास आठवले, आरपीआई, राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता
- रामनाथ ठाकुर, जदयू, राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण
- चंद्रशेखर पेम्मासनी, टीडीपी, राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास और संचार
- प्रतापराव जाधव, शिवसेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- अनुप्रिया पटेल, अपना दल, राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। वह मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। नायडू टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं, वह पिछली लोकसभा में सदन के टीडीपी नेता भी थे। वहीं टीडीपीके चंद्रशेखर पेम्मासनी आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद हैं, जिन्हें मंत्री पद मिला है।
नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भी मंत्री पद मिला है। वो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जदयू के रामनाथ ठाकुर की बात करें तो वो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। जिन्हें मंत्री पद मिला है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने मांड्या सीट से चुनाव जीता है। उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।
-
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी












Click it and Unblock the Notifications