'रॉबर्ट वाड्रा-अडानी एक हैं, ये सच्चाई आपको कभी...', सोशल मीडिया पर क्यों हुआ ये ट्रेंड, मामला जान चौंक जाएंगे
Gautam Adani News: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद आज गुरुवार 05 दिसंबर को हाफ जैकेट पहनकर संसद पहुंचे, इस जैकेट पर लिखा था, ''मोदी-अडानी एक हैं''। संसद के बाहर गौतम अडानी के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने संसदीय समिति के गठन की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
'मोदी-अडानी एक हैं' कांग्रेस की नारेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की अब तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर लिख रहे हैं कि अगर गौतम अडानी पर इतने आरोप हैं तो प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा उनके दोस्त क्यों हैं? कुछ यूजर ने लिखा है कि भाजपा के नेता ये मुद्दा क्यों संसद में नहीं उठाते हैं।

'मोदी-अडानी एक हैं' के जवाब में आई 'रॉबर्ट वाड्रा अडानी' की तस्वीर
सोशल मीडिया कई यूजर ने रॉबर्ट वाड्रा और गौतम अडानी की तस्वीरें शेयर की हैं। कई यूजर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का वो, पुराना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो संसद में गौतम अडानी और रॉबर्ट वाड्रा के बारे में बोलते हुए दिखी थीं। ये वीडियो 9 अगस्त 2023 का है।
इस वीडियो में स्मृति ईरानी ने गौतम अडानी के साथ रॉबर्ट वाड्रा की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा था, "ये कब से अडानी अडानी कर रहे हैं, तो अब थोड़ा अब मैं भी बोल दूं। फोटो मेरे पास भी है... 1993 में कांग्रेस ने मुंद्रा पोर्ट में अडानी को जगह दी... यूपीए शासन के दौरान, उन्होंने अडानी को 72,000 करोड़ रुपये का ऋण दिया। कांग्रेस के शासन के दौरान विभिन्न राज्यों में बंदरगाहों का काम अडानी को क्यों दिया गया?"
स्मृति ईरानी के इस वीडियो को कई यूजर ने शेयर कर लिखा है कि इस बार संसद में भाजपा का कोई नेता इसके बारे में क्यों नहीं बात कर रहा। एक यूजर ने कहा, ''भाजपा से कोई भी रॉबर्ट वाड्रा और अडानी की दोस्ती का मुद्दा क्यों नहीं उठा रहा है?'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''रॉबर्ट वाड्रा भी गौतम अडानी के दोस्त हैं।''
वहीं एक अन्य यूजर ने अडानी और वाड्रा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''रॉबर्ट वाड्रा (प्रियंका गांधी के पति और सोनिया गांधी के दामाद) और गौतम अडानी के साथ भूमि संरक्षण उपायों पर चर्चा करते हुए!''
एक अन्य यूजर ने कहा, '''मियां' के अडानी जी से रिश्तों का इतिहास है।'बीवी' आज जैकेट पहनकर नौटंकी कर रही हैं
कांग्रेस के इस 'पाखंडी तमाशे' को नया नाम क्या दें- दोगलेपन की पराकाष्ठा या बेहयाई की मिसाल??''
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''रॉबर्ट वाड्रा अडानी एक है और इस सच्चाई को मीडिया आपको कभी नही दिखाएगा।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अच्छा इसीलिए राहुल गांधी ने अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को अडानी के पास उनको गिरफ्तार करने के लिए भेजा है।''
बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा और गौतम अडानी की ये तस्वीरें बहुत पुरानी है। हालांकि ये तस्वीरें कब की हैं और कहां की हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications