देश को मिलेगी चौथी कोरोना वैक्सीन, इस हफ्ते मॉडर्ना की डोज पहुंच सकती हैं भारत

नई दिल्ली, जुलाई 05: कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मॉडर्ना की कोरोना वैक्‍सीन इस हफ्ते भारत पहुंचने की संभावना है। इससे पहले सिप्‍ला को मॉर्डना वैक्सीन को इम्पोर्ट करने की भारत सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई थी। अब खबर आ रही है कि अगले हफ्ते तक वैक्सीन भारत पहुंच सकती है।

corona vaccination

हालांकि वैक्सीन की पहली खेप कितनी डोज की होगी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। खबरों के मुताबिक 15 जुलाई तक मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन देश के कुछ बड़े सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराई जाएगी। आपको बता दें कि मॉर्डना की वैक्सीन भारत में उपलब्ध होने वाली चौथी कोरोना वैक्सीन होगी। इससे पहले देश में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी की खुराक लोगों को दी जा रही हैं।

मालूम हो कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मुंबई की दवा कंपनी सिप्ला को मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को आयात करने की अनुमति दी है। हालांकि इस वैक्सीन का भारत में ट्रायल नहीं किया जाएगा, क्योंकि अमेरिका में निर्मित मॉडर्ना वैक्सीन डब्ल्यूएचओ की कोरोना वैक्सीन की सूची में पहले से शामिल है। इसी कारण से वैक्सीन का ब्रिजिंग ट्रायल नहीं होगा।

बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,81,583 वैक्सीन लगाई गईं है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,28,92,046 हो गया है। वहीं भारत सरकार का मकसद है कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लग जाए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि को टाला जा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+