धमकी के बाद गांधी जी के परपोते तुषार गांधी का संबोधन पुणे के कॉलेज ने किया रद्द

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के पुणे में होने वाले एक कार्यक्रम को हिंदू संगठनों की धमकी के बाद रद्द कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन 'पतितपावन' ने पुणे के मॉडल कॉलेज में महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी संबोधन पर आपत्ति जताई थी। वहीं तुषार गांधी ने आरोप लगाया है कि हिंदूवादी संगठन के दबाव की वजह से पुणे के एक कॉलेज को मेरा व्याख्यान को रद्द कर दिया है।

Model College cancels Tushar Gandhi’s lecture after threat from Hindu outfit in pune

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) के सहयोग से मॉडर्न कॉलेज में 'रिविटिंग गांधी' नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तुषार गांधी और अनवर राजन को शुक्रवार को कार्यक्रम में संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि सेमिनार तय कार्यक्रम के मुताबिक हुआ लेकिन तुषार गांधी के भाषण को इसलिए रद्द करना पड़ा क्योंकि कुछ छात्रों ने कार्यक्रम में उनके आने पर प्रदर्शन की धमकी दी थी।

घटना की जानकारी देते हुए तुषार गांधी ने कहा कि, मॉडर्न कॉलेज पुणे को बापू की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कल निर्धारित एक कार्यक्रम को रद्द करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उन्होंने मुझे आमंत्रित किया था। पतितपावन संस्था ने मेरी उपस्थित होने पर कार्यक्रम को बाधित करने की धमकी दी थी। गोली मारो गैंग एक्शन में आ गई है। उन्हें कॉलेज से फोन आया था, जिन्होंने उन्हें सूचित किया था कि अपरिहार्य कारणों के चलते उन्होंने मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

उन्होंने कहा, मैं थोड़ा हैरान था। तो मैंने अनवर राजन को फोन किया और इस बारे में पूछताछ की। उन्होंने मुझे बताया कि कुछ पतित पावन संस्था ने कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति पर आपत्ति जताई है। डॉ गजानन एकबोटे (कॉलेज को चलाने वाले शिक्षा समिति के अध्यक्ष) ने मुझे बताया कि कुछ छात्र संगठनों ने कॉलेज पर दबाव डाला कि अगर मैं वहां मौजूद रहता हूं तो वे इस कार्यक्रम को बाधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+