Cyclone Mocha 2023 Do-Donts: क्यों लगता है साइक्लोन से डर? जानिए तूफान आए तो क्या करें और क्या ना करें?
Cyclone Mocha 2023: मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात का असर कई राज्यों पर दिखेगा और भयंकर बारिश होने का अनुमान है इसलिए उसने ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Cyclone Mocha 2023: बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन 'मोचा' आज भयंकर रूप धारण कर सकता है, जिसकी वजह से कई राज्यों में भयंकर आंधी-तूफान की आशंका है। इस तूफान का नाम यमन देश ने रखा है। उसने इस तूफान को नाम अपने एक मशहूर शहर के नाम पर दिया है, जो कि कॉफी बिजनेस के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इस तूफान को काफी शक्तिशाली बताया जा रहा है, आपको बता दें कि ये साल का पहला चक्रवात है।
वैसे तो तूफान एक प्राकृतिक घटना है, जिसे रोका नहीं जा सकता है लेकिन कुछ सावधानियों की वजह से हम एक भयंकर तबाही को रोक सकते हैं। यहां हम आपको बताते हैं कि तूफान के बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें। यहां तक कि हमें तूफान के बाद भी कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि तूफान के दौरान हुई बारिश से बहुत सारी बीमारियां जन्म लेती हैं।तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
चक्रवाती तूफान के दौरान क्या करें?
- तूफान की चेतावनी को बहुत गंभीरता से लेनी चाहिए।
- और कोशिश करनी चाहिए तूफान के अलर्ट पर घर से बाहर ना निकलें।
- बहुत ज्यादा इमरजेंसी हो तब भी बाहर निकलें और कोशिश करें कि जल्द से जल्द घर वापस आ जाएं।
- अगर आप घर से बाहर है और अलर्ट की जानकारी आपको मिले लेकिन घर बहुत दूर है तो कोशिश करें कि आप जहां हैं वहीं रूके रहें, तूफान के दौरान घर पहुंचने की गलती ना करें क्योंकि अक्सर जोश में इंसान ये कदम उठा लेता है लेकिन बाद में खामियाजा भुगतना पड़ता है।
- तूफान के दौरान इलेक्ट्रिक सामानों से दूर रहें, हो सके तो अपने इलेक्टिक सामानों जैसे माइक्रोवेव, फ्रीज, वाशिंग मशीन, टीवी के पॉवर प्लग को निकाल दें।
- तूफान के दौरान छतों पर ना जाएं,मकान के नीचे जमीन के नजदीक रहें।
- अगर घर के बाहर हैं तो तूफान की बारिश से बचने के लिए किसी पेड़ या मकान के नीचे ना खड़े हों।
- यदि आप वाहन चला रहे हो तो वाहन को समुद्र तट,वृक्षों, बिजली के खंभे के नीचे खड़े होने से बचें।
तूफान के बाद क्या करें
- तूफान टलने या आने के बाद भी तुरंत घर से बाहर ना निकलें।
- अगर घर से बाहर हों तो शार्टकट नहीं अपनाएं, हमेशा खुला रास्ता अपनाएं।
- बिजली के गिरे हुए नंगी तारों,क्षतिग्रस्त पुलों वाले एरिया की तरफ ना जाएं।
- अक्सर बारिश के दौरान बहुत सारे सांप भी निकल आते हैं इसलिए सावधान रहें।
- अपने घर के चारों ओर साफ-सुथरा रखें और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करें और पानी को स्टोर ना होने दैं क्योंकि इससे मच्छर पनप सकते हैं, जो कि बीमारी को जन्म देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications