सीएम अरविंद केजरीवाल की जनता दरबार में चोरी, विरोधियों ने कहा नौटंकी

नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली में सीएम केजरीवाल का जनता दरबार जहां हंगामे की भेंट चढ़ गया वहीं दूसरी ओर इस जनता दरबार में फरियादों की बातें भले ही ना सुनी गयी हों लेकिन इस दरबार में जमकर चोरी हुई है। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्यमंत्री से अपनी शिकायत दर्ज कराने आई जनता के मोबाइल और बटुओं पर जमकर हाथ साफ किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों की 'जनता दरबार' में शिकायत दर्ज कराने आए लोगों ने शनिवार को पुलिस से चोरी की छह शिकायते दर्ज कराईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मीडिया से कहा, "अपराह्न 2.0 बजे तक कुल छह शिकायतें मिलीं। शिकायतकर्ताओं में दो पत्रकार और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। तीनों व्यक्तियों के मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि जेब से रुपये चुराए जाने की शिकायतें भी मिलीं।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में आवश्यकता से अधिक भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो जाने की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल को अपना जनता दरबार बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ा औऱ सचिवालय की छत से आकर कहना पड़ा कि अव्यवस्था के लिए मैं माफी मांगता हूं आगे से ऐसा नहीं होगा।

केजरीवाल ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि ज्यादातार लोग जो शिकायत लेकर आये थे वह नौकरी औऱ बिजली से जुड़ी हुई है लेकिन जो कुछ भी आज हुआ है वह आगे से नहीं होगा।

अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार के इस हाल पर विरोधियों ने जमकर चुटकी ली है और केजरीवाल के जनता दरबार को नौटंकी करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+