जानिए कौन-कौन सी हस्तियों ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

बैंगलोर। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए राजनीतिक कीचड़ में उतरने को मजबूर अरविंद केजरीवाल ने साल भर पहले एक पार्टी बनायी थी जिसका नाम है 'आम आदमी पार्टी'। केजरीवाल का दावा था कि आम जनता जो कि गरीब है, दो वक्त की रोटी के लिए तरसती है और भ्रष्टाचार से निपट नहीं सकती है, उसके लिए उन्होंने सत्ता में आने का फैसला किया है। कल तक अरविंद केजरीवाल के लिए आम आदमी देश का किसान और चाय वाला था लेकिन आज अरविंद केजरीवाल की पार्टी में वो चेहरे शामिल हो गये हैं जो कि बीएमडब्लू से चलते हैं और करोड़ो-अरबों कमाते हैं। देश के मोहिल और नामचीन चेहरों ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है और काफी लोकप्रिय चेहरे और महान औऱ अमीर हस्तियां शामिल होने की फिराक में है।

इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय राजनीति को एक नयी शक्ल देने वाले अरविंद केजरीवाल की बातों में लोगों को सच्चाई दिखी और लोगों ने उन पर भरोसा जताया है लेकिन क्या अरविंद केजरीवाल जो कि गणतंत्र दिवस तक अपनी पार्टी को एक करोड़ी करने के फिराक में है, अपने मुद्दे से भटकते नजर नहीं आ रहे हैं।

जरा सोचिए जिस पार्टी में एक चाया वाला, रिक्शा वाला, प्राइमरी स्कूल के टीचर , चपरासी के शामिल होने की बात कही जा रही थी, उसी पार्टी में अब अमीरों के शामिल होने की हो़ड़ मच गयी है तो क्या दिल्ली की जनता को बिजली, पानी और स्वस्थ कानून व्यवस्था का वादा करने वाले केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' अब सच में 'आम' रह गयी है या फिर केजरीवाल ने 'आम आदमी' की परिभाषा ही बदल दी है।

कल तक 'आम आदमी' वह कहलाता था जो कि महीने भर लगकर नौकरी या व्यापार करता है, ईमानदारी से, कड़ी मेहनत से अपने घर-परिवार को चलाता है जिसकी औसत आय महीना 20-30 हजार से ज्यादा नहीं होती है लेकिन आज केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में वह लोग आम हो गये हैं जो कि ऑडी कार से चलते हैं औऱ लाखों रूपये महीना कमाते हैं।

आप ही बताइये कि क्या सच में यह केजरीवाल की आम आदमी पार्टी है? अपना जवाब जरूर कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें। आईये आपको बताते हैं उन चंद लोगों के बारे में जो हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं आम बनकर।

आदर्श शास्त्री

आदर्श शास्त्री

देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।क्या पीएम के पौत्र आदर्श शास्त्री देश के आम आदमी हैं?

गायक कैलाश खेर

गायक कैलाश खेर

सूफी संगीत के महारथि गायक कैलाश खेर भी 'आप' में शामिल हुए है। एक स्टेज शो का लाखों-करोड़ो रूपये लेने वाले कैलाश खेर क्या देश के आम आदमी हैं?

वी. बालाकृष्णन

वी. बालाकृष्णन

दिग्गज आइटी कंपनी इन्फोसिस के बोर्ड मेंबर रहे वी. बालाकृष्णन भी अब केजरीवाल की पार्टी में हैं क्या यह देश के आम नागरिक हैं?

मीरा सान्याल

मीरा सान्याल

रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की पूर्व अध्यक्ष मीरा सान्याल भी आप में शामिल? क्या यह देश की आम आदमी हैं।

रेमो फर्नांडिस

रेमो फर्नांडिस

गोवा के लोकप्रिय गायक रेमो फर्नांडिस का एक स्टेज शो करोड़ो का होता है क्या यह देश के आम आदमी हैं?

मल्लिका साराभाई

मल्लिका साराभाई

मशहूर नृत्यांगना व सामाजिक कार्यकर्ता मल्लिका साराभाई ने भी आप ज्वाइन की है। वैज्ञानिक साराभाई की पुत्री क्या देश की आम जनता में से एक हैं?

आशुतोष

आशुतोष

हिन्दी न्यूज चैनल आईबीएन 7 के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष ने भी नौकरी छोडकर केजरीवाल के साथ हो गये हैं, एक नामचीन चेहरा क्या देश का आम आदमी हो सकता है?

समाजसेवी मेधा पाटकर

समाजसेवी मेधा पाटकर

मेधा पाटकर नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़ी रही हैं. अन्ना के हर आंदोलन में उनके साथ रही हैं. मेधा का असर, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र की राजनीति में हो सकता है।

कैप्‍टन गोपीनाथ

कैप्‍टन गोपीनाथ

कैप्‍टन गोपीनाथ 'आप' में शामिल होने वाले हाईप्रोफाइल शख्‍स हैं, बैंगलौर दक्षिण से भाजपा के अनंत कुमार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले और विजय माल्या सरीखे देश के अऱबपति को सीधे टक्कर देने वाल गोपीनाथ क्या देश के आम नागरिक हैं?

84 दंगों में वकील रहे एच.एस. फुलका

84 दंगों में वकील रहे एच.एस. फुलका

84 दंगों में वकील रहे एच.एस. फुलका आम आदमी पार्टी में शामिल. 84 दंगों में वकील रहे एच.एस. फुलका आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। सीनियर लॉयर फुलका ने कहा कि वो पिछले 30 सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और आप से जुड़कर बहुत खुश हैं।

अजीतपाल सिंह

अजीतपाल सिंह

1975 मेँ अपनी कप्तानी मेँ हॉकी का विश्व कप दिलाने वाले अजीतपाल सिंह और दिल्ली के शाहदरा जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष और हर्षवर्धन के चुनाव प्रचार की कमान सभांलने वाले रामनिवास गोयल ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

मो. जैनुल हसन

मो. जैनुल हसन

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पुत्र मो. जैनुल हसन जी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। आप ही फैसला कीजिये कि क्या यह आम आदमी का .चेहरा है।

उदय सहाय

उदय सहाय

1988 बैच के UP काडर के आईपीएस अफसर उदय सहाय ने अब आम आदमी पार्टी का सदस्यता ली। देश की सबसे बड़ी पोस्ट में से एक होती है प्रशासनिक सेवा, जिस तक केवल गिने-चुने लोग ही पहुंचते हैं। अब आप ही बताइये कि क्या यह आम आदमी हैं।

अरूण गोविल

अरूण गोविल

टीवी की दुनिया के राम जिन्हें ही लोग असली भगवान समझ बैठे थे ने भी आम आदमी पार्टी में भाग लेने का फैसला किया है। अब आप ही बताइये कि क्या यह लोकप्रिय चेहरा देश का आम नागरिक है।

आमिर खान

आमिर खान

जिनकी फिल्में 500 करोड़ कमाती हैं और जो एक फिल्म करने के लिए करोड़ो की बातें करते हैं, उन्होंने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की बात कही है अब आप ही बताइये कि क्या आमिर खान की गिनती देश के आम आदमी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+