मोबाइल को आधार के साथ लिंक करने के ये हैं फायदे, ऐसे करें लिंक
मोबाइल को आधार के साथ लिंक करने के ये हैं फायदे
Recommended Video


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार फरवरी 2018 से पहले सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराना होगा। मोबाइल को आधार से लिंक कराने के कई फायदे हैं। नंबर को आधार से लिंक कराने के बाद आप इनकम टैक्स रिटर्न को ई-वेरिफाई भी कर सकते हैं, आधार से लिंक नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेज दिया जाएगा, जिसके जरिए इनकम टैक्स रिटर्न वैरिफाई किया जा सकेगा। ई-आधार की कॉपी आसानी से डाउनलोड भी की जा सकेगी। आपके लिंक नंबर पर ओटीपी नंबर भेज दिया जाएगा, जिसके बाद आधार को डाउनलोड किया जा सकेगा।

ऑफ लाइन ऐसे लिंक करें मोबाइल लिंक
पहली बार अपना मोबाइल आधार से लिंक करने के लिए आपको ऑफलाइन ही यह काम करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा और आधार अपडेट फॉर्म लेना होगा। इस फॉर्म को आप ऑनलाइन यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरकर वापस आधार सेंटर पर जमा करना होगा। फॉर्म पर यह जरूर लिख दें कि सिर्फ मोबाइल नंबर अपडेट किया गया है। फॉर्म को जमा करते समय आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक अन्य आईडी प्रूफ जैसे पैन, पासपोर्ट, वोटर आईडी देना होगा। इसके बाद आपको बायोमीट्रिक वेरिफाई किए जाएंगे। वेरिफिकेशन के बाद आपको एक स्लिप मिल जाएगी और 2-5 दिन में यह अपडेशन पूरा हो जाएगा

मोबाइल से आधार को ऑनलाइन ऐसे करें लिंक
मोबाइल नंबर को ऑनलाइन भी अपडेट किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मौजूदा नंबर आधार के साथ पहले से ही लिंक हो। तभी आप अपने किसी दूसरे नंबर को आधार से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पर आपको अपना आधार नंबर डालना होगा, जिसके बाद आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा। यह ओटीपी पेज पर डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको Select field(s) to update के विकल्प में ‘Mobile Number' पर क्लिक करना होगा और फिर अपना नया मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करना होगा।

फरवरी के बाद बंद हो जाएगा नंबर
अगर आपने अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया है तो फरवरी 2018 से पहले जरूर करवा लें, वरना आपका फोन नंबर डीएक्टिवेट हो जाएगा। आधार और मोबाइल फोन को लिंक करने को सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपना फोन नंबर अपने आधार से लिंक नहीं किया है तो अब करवा लें।
पढ़ें-ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने की तैयारी में मोदी सरकार
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने












Click it and Unblock the Notifications