CPM नेता KT जलील ने POK को बताया 'आजाद कश्मीर', BJP ने की देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
नई दिल्ली, 12 अगस्त। सीपीएम समर्थित विधायक केटी जलील ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पीओके को आजाद कश्मीर बताया और कहा कि पहले पाकिस्तान का कश्मीर के उस हिस्से में कोई दखन नहीं था। राष्ट्रपति जिया-उल-हक के समय में वहां सेना आम हो गई थी। वहीं जम्मू कश्मीर की स्थिति पर भी बयान दिया है। उन्होंने राज्य को तीन हिस्सों में करने पर भी सवाल उठाए हैं। पीओके में सीपीएम नेता की इस टिप्पणी को लेकर शुरू हो गया है। भाजपा ने केटी जलील के विरुद्ध देश द्रोह का केस दर्ज कराने की मांग की है।

केरल की एलडीए गठबंध सरकार में मंत्री रह चुके सीपीएम समर्थित विधायक केटी जलील ने शुक्रवार को पीओके और जम्मू कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर भड़काऊ बातें कही हैं। केटी जलील ने मौजूदा स्थित के उलट बयान देते हुए पीओके को आजाद कश्मीर बता डाला और जम्मू कश्मीर को 'भारत के अधीन जम्मू कश्मीर' कहा। विधायक केटी जलील के इस बयान पर केरल के बीजेपी नेता नेता संदीप वारियर विरोध जताया है। उन्होंने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग की है।
केटी जलील का बयान देश द्रोह, इस्तीफे की हो मांग: वी मुरलीधरन
विदेश राज्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एनसीपी विधायक केटी जलील के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित विधायक ने कश्मीर के भारतीय हिस्से को भारत के कब्जे वाला कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कश्मीर कहा है। ये देशद्रोह से कम नहीं है। उनके विरुद्ध मुकदमा चलाया जाना चाहिए और इस्तीफे की मांग की जानी चाहिए।
'POK में पाकिस्तान का नहीं था दखल'
शुक्रवार को केरल में सीपीआईएम पार्टी के विधायक केटी जलील अपने फेसबुक एक अकाउंट एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने विस्तृत रुप से जम्मू कश्मीर की स्थित को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने एनडीए की सरकार के कार्यकाल में किए गए बदलावों और उससे वहां की स्थिति पर पड़ने वाले प्रभावों का जिक्र किया। केटी जलील ने अपनी पोस्ट में कहा 'राष्ट्रपति जिया-उल-हक के समय में सेना आम हो गई थी। पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सरकार के पास कोई बड़ी प्रशासनिक शक्ति नहीं थी। इस क्षेत्र में पाकिस्तान सरकार का सीधा प्रभाव नहीं था। केवल मुद्रा और सैन्य सहायता पाकिस्तान के नियंत्रण में थी। उन्होंने पीओके को 'आजाद कश्मीर' बताते हुए कहा कि इस इलाके की अपनी खुद की सेना थी।
केटी जलील का विवादों से नाता
केरल सोना तस्करी के मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने हाल ही में सीपीएम नेता केटी जलील का नाम लिया था। धारा 164 सीआरपीसी बयान को लेकर स्वप्ना ने मामले में केटी जलील का नाम लेते हुए कहा था 'उनका मकसद किसी को बदनाम करना नहीं हैं और न ही इसमें कोई साजिश है। माननीय न्यायालय के समक्ष केवल तथ्य प्रस्तुत किए हैं। जबकि साजिश तो केटी जलील कर रहे हैं। स्वप्ना ने कहा कि वो सिर्फ केटी जलील के अपराधों को ही उजागर करने जा रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications