Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

39 पत्नी और 94 बच्चों वाले जिओना चाना का निधन, दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के थे मुखिया

आइजोल, 13 जून। भारत में एक ऐसा भी परिवार है जिसके नाम 'वर्ल्ड लार्जेस्ट फैमिली' का खिताब है, लेकिन रविवार को इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 39 पत्नियों, 94 बच्चों और 33 पोते-पोतियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में आज निधन हो गया। जिओना चाना के निधन की पुष्टि करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जिओना चाना के परिवार के कारण मिजोरम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।

17 साल की उम्र में हुई पहली शादी

17 साल की उम्र में हुई पहली शादी

जिओना का असली नाम जिओंघाका था, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन आइजोल के ट्रिनिटी अस्पताल में दोपहर 3 बजे हुआ। वह शुगर और हाइपरटेंशन से ग्रस्त थे। परिवार के साथ-साथ जिओना चाना अपने गांव में 'चना के पंथ' नामक एक धार्मिक समुदाय के भी मुखिया थे। उनका जन्म 21 जुलाई, 1945 को हुआ था। बताया जाता है कि जब वह 17 साल के थे, तब उनकी मुलाकात अपनी सबसे बड़ी पत्नी से हुई जो उनसे तीन साल बड़ी हैं।

मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने जिओना चाना के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट में बताया कि दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना (76) को मिजोरम ने भारी मन से विदाई दी। मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है। सीएम जोरामथंगा के ट्वीट पर कई लोग जिओना चाना के निधन पर अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

आपको बता दें कि जिओना चाना का परिवार मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम के गांव में रहता है। यह फैमिली इतनी बड़ी है कि इसे अपने आप में एक गांव कहा जा सकता है। जिओना चाना के निधन से उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिओना चाना का पूरा परिवार करीब 100 कमरों वाले एक घर में मिल-जुलकर रहता है। इतना ही नहीं घर के सभी सदस्य आत्मनिर्भर हैं और अपना-अपना व्यापार करते हैं।

जिओना चाना के परिवार में 181 सदस्य

जिओना चाना के परिवार में 181 सदस्य

जानकारी के मुताबिक जिओना चाना के परिवार में करीब 181 लोग हैं। जिओना चाना के परिवार 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों और एक नन्हा प्रपौत्र के साथ वे बड़े प्यार से रहते थे। जिओना चाना ने बताया था कि उन्हें दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया होने पर गर्व महसूस होता है। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे। जिओना के परिवार में महिलाएं खेती करती हैं तो वहीं घर के मर्द अपना व्यवसाय कर रहे हैं।

देश-विदेश से मिलने आते थे पर्यटक

देश-विदेश से मिलने आते थे पर्यटक

इतने बड़े परिवार के लिए किचन भी बड़ा है, खाना बनाने के लिए महिलाएं सुबह उठते ही काम में जुट जाती हैं। जिओना पेशे से बढ़ई थे, उनके पास अच्छी खासी खेती की जमीन भी थी जिसमें वह अपनी पैदावार से खुद घर का खर्च उठाते थे। जिओना चाना का परिवार दुनियाभर में मशहूर था, उनसे मिलने देश-विदेश से पर्यटक मिजोरम आते थे। हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से इस समय मिजोरम के पर्यटन को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: दुर्लभ बीमारी से ग्रसित मासूम के लिए लोगों ने दान किए 16 करोड़ रुपए, लगा दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+