Mizoram Election: मिजोरम मतगणना की तारीख बदली, अब इस दिन आएंगे रिजल्ट
पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब रिजल्ट्स का इंतजार है। लेकिन मिजोरम के लिए प्रतीक्षा का समय बढ़ गया है। निर्वाचन आयोग अब मिजोरम में 4 दिसंबर को मतगणना कराएगा। बाकी के राज्यों में मतगणना की तिथि में कोई बदलाव नहीं गया है।

ECI ने अचानक क्यों लिया निर्णय
मिजोरम में मतदान से पहले ही मतगणना की तारीख बदलने की मांग का जा रही थी। दरअसल, मिजोरम ईसाई बाहुल राज्य है। यहां 87 फीसदी ईसाई समुदाय की आबादी है और रविवार का दिन ईसाई समुदाय के लिए एक पवित्र दिन होता है। ऐसे में मांग की जा रही थी कि यहां मतगणना की तिथि में बदलाव किया जाया। मिजोरम में इस मांग से सभी दल सहमत थे। जिसके चलते शनिवार (1 दिसंबर) को चुनाव आयोग ने यहां 4 दिसंबर को मतगणना कराने का निर्णय लिया।
चुनाव आयोग को लिखा गया था पत्र
ईसाई समुदाय की मांग पर चुनाव आयोज ने कई दलों ने पत्र लिखा था। जिसमें मतगणना की तिथि को बदले जाने की मांग की गई थी। पत्र इस बात की जिक्र किया गया कि रविवार को राज्य के लोग धार्मिक कार्यों में संलिप्त रहते हैं। जिसकी वजह से यहां को भी आधिकारिक कार्यक्रम रविवार के दिन नहीं रखा जाता। चुनाव आयोग को सभी दलों की ओर से भेजे पत्र में कई राजनीतिक दलों और एनजीओ के प्रमुखों के हस्ताक्षर थे।
Exit Poll:मिजोरम में किसकी सरकार?
मिजोरम में मतदान के के बाद जारी एग्जिट पोल के मुताबिक यहां एमएनफ की जेडपीएम से कड़ी टक्कर है। एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे रिजल्ट के मुताबिक राज्य में सत्ताधारी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 40 सीटों में से 15 से 21 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 12 से 18 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि यहां कांग्रेस को 2 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं आज तक माय एक्सिस इंडिया एक्जिट पोल के मुताबिक यहां जेडपीएम की सरकार बनना तय माना जा रहा है। माय एक्सिस इंडिया के मुताबिक जेडपीएम को राज्य में 28 से 35 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि एमएनएफ को कुल 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 2 से 4 और भाजपा को अधिकतम 2 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications