Mizoram Election Result 2023: मिजोरम में सत्ता परिवर्तन, ZPM की बंपर जीत
Mizoram Election Result 2023: आज मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है, राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है क्योंकि यहां जोरम पीपुल्स मूवमेंट यानी कि ZPM को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक उसने 27 सीटें जीत ली हैं ।मालूम हो कि 40 विधानसभा सीटों वाले मिजोरम में सरकार बनाने का मैजिक नंबर 21 है।
मिजो नेशनल फ्रंट की करारी हार
जबकि सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 9 सीटें जीती है और 1 पर आगे चल रही है तो वहीं भाजपा को दो सीटे मिली हैं और कांग्रेस को एक सीट नसीब हुई है।
चुनाव आयोग ने बदली मतगणना का तारीख
आपको बता दें कि मिजोरम विधान सभा चुनाव का रिजल्ट भी पहले 3 दिसंबर को आने वाला था लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने लोगों की डिमांड पर यहां के मतगणना की तारीख 4 दिसंबर कर दी क्योंकि संडे ईसाई समुदाय के लिए खास दिन होता है।
मिजोरम में MNF का शासन है
मालूम हो कि इस वक्त मिजोरम में MNF का शासन था और जोरामथांगा सीएम का पद संभाल रहे थे। आज मिजोरम में MNF की हार के बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सभी जगहों पर सत्ता का परिवर्तन हो गया है। अब आप कहेंगे कि एमपी में कहां ऐसा हुआ, वहां तो भाजपा की ही सरकार थी तो आपको बता दें कि सत्ता परिवर्तन की बात साल 2018 के रिजल्ट के आधार पर हो रही है क्योंकि एमपी में साल 2018 में किसी को भी बहुमत नहीं मिला था। वहां पहले कांग्रेस ने गठजोड़ करके और फिर 15 महीने बाद भाजपा ने सरकार बनाई थी।
तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत
आपको बता दें कि रविवार को सामने आए चुनाव परिणाम में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा में बंपर सीट हासिल की है जबकि तेलंगाना से केसीआर की विदाई हो गई है और यहां पर कांग्रेस का राज हो गया है।
2018 में एमएनएफ ने 26 सीटें जीती थीं
2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में, एमएनएफ ने 26 सीटें जीती थीं, वहीं ZPM ने 8 सीटें और 5 सीटें हासिल जबकि बीजेपी ने एक सीट जीती थी।
मध्य प्रदेश रिजल्ट 2023
मध्य प्रदेश में भाजपा को 163, कांग्रेस को 66 और अन्य के खाते में 1 सीट गई।
राजस्थान रिजल्ट 2023
राजस्थान में बीजेपी को 115 सीटें, कांग्रेस 69 सीटें मिली हैं।
छत्तीसगढ़ रिजल्ट 2023
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 54 सीटें, कांग्रेस को 35 सीटें और एक सीट GGP को मिली।












Click it and Unblock the Notifications