असम-मिजोरम विवाद में सुलह के आसार, मिजोरम सीएम ने एफआईआर वापस लेने को कहा

असम-मिजोरम विवाद में सुलह के आसार, मिजोरम सीएम ने एफआईआर वापस लेने को कहा

नई दिल्ली, 2 अगस्त: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने असम के साथ सीमा विवाद में सुलह की ओर कदम बढ़ाए हैं। सोमवार को जोरमथांगा ने मिजोरम सीमा संघर्ष को लेकर 26 जुलाई को दर्ज एफआईआर वापस लेने का निर्देश दिया है। मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में असम और मिजोरम के लोगों और पुलिस बल आमने सामने आ गए थे और संघर्ष हुआ था। अब सीएम ने मिजोरम पुलिस की ओर से वायरेंग्टे की घटना में आरोपी बनाए गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने का निर्देश दिया है।

 Assam Mizoram border

Recommended Video

    Assam-Mizoram Clash: Assam ने Mizoram MP के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली | वनइंडिया हिंदी

    मिजोरम पुलिस ने सीमा विवाद में असम के सीएम हेमंत सरमा को भी आरोपी बनाया था। हालांकि अब मिजोरम सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की बात कही है।रविवार देर रात मुख्यमंत्री शर्मा ने मिजोरम से राज्यसभा सांसद के वनलालवेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने का ऐलान किया था।

    करीब एक हफ्ते तक एक दूसरे पर हमलावर रहे असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के रुख में रविवार से बदलाव आया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वो बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाने पर विश्वास करते हैं। मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोनों राज्यों के बीच जो भी विवाद है उसे बातचीत और मैत्रीपूर्ण रवैये के साथ सुलझा लिया जाएगा। असम सीएम हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने की इच्छा व्यक्त की है। असम हमेशा उत्तर पूर्व की भावना को जीवित रखना चाहता है। हम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

    26 जुलाई को हुई थी झड़प

    असम और मिजोरम के बीच बीते हफ्ते 26 जुलाई को तब तनाव बढ़ गया था, जब मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में दोनों राज्यों के लोग और पुलिस बल आमने सामने आ घई। इस हिंसक झड़प में असम के छह पुलिसकर्मियों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जिसके बाद से दोनों राज्यों के बीच भारी तनाव है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल की पांच कंपनियां इस इलाके में तैनात की हुई हैं। बता दें कि असम के जिले- कछार, करीमगंज और हैलाकांडी, मिजोरम के तीन जिलों- आइजोल, कोलासिब और मामित के साथ 164 तकरीबन किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद पुराना है लेकिन हाल के सालों में इस स्तर हिंसा पहली बार देखने को मिली है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसके बाद काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+