Video: 'खोपड़ी सनकी तो होगी ब्रह्मोस की बरसात', बिलावल भुट्टो की धमकी पर मिथुन चक्रवर्ती का करारा जवाब
कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) के इंडस वॉटर ट्रीटी को लेकर दिए बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से ऐसे बयान आते रहे तो भारत की प्रतिक्रिया भी कड़ी होगी, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल शामिल हो सकता है।
मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो के बयान के जवाब में मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी खोपड़ी सनक गई तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेंगी। हमने एक बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद, हम बांध खोल देंगे, और सुनामी आ जाएगी।'

उन्होंने साफ किया कि उनकी पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'पाकिस्तान की आवाम से हमें कुछ नहीं कहना है, क्योंकि वो अच्छे लोग हैं और युद्ध नहीं चाहते।' मिथुन ने यह सब बिलावल भुट्टो के बयान के जवाब में कहा गया है।
बिलावल भुट्टो ने भारत को दी चेतावनी
दरअसल, पाकिस्तान भारत को युद्ध की धमकियां देता रहा है, इस बार राजनेता बिलावल भुट्टो ने ऑपरेशन सिंदूर और 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को स्थगित करने को लेकर नई दिल्ली को चेतावनी दी है। पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान को 'बहुत नुकसान' पहुंचाया है और सभी पाकिस्तानियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'एकजुट' होने का आग्रह किया है।
भारत की कार्रवाइयों ने पाकिस्तान को बहुत नुकसान पहुंचाया- भुट्टो
भुट्टो ने सोमवार को सिंध सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में बोलते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की कार्रवाइयों ने पाकिस्तान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। यह जरूरी है कि हम एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी और इन आक्रमणों के खिलाफ एकजुट हों।'
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत सिंधु जल संधि को स्थगित करता रहा, तो पाकिस्तान के पास युद्ध पर विचार करने के अलावा 'कोई विकल्प' नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'आप लोग (पाकिस्तानी) सभी छह नदियों को वापस पाने के लिए युद्ध के लिए पर्याप्त मजबूत हैं। अगर भारत इसी रास्ते पर चलता रहा, तो हमारे पास अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए युद्ध की संभावना सहित सभी विकल्पों पर विचार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।'
'पाकिस्तान के हर प्रांत के लोग आपसे लड़ने के लिए तैयार'
भुट्टो ने चेतावनी दी कि, 'हमने युद्ध शुरू नहीं किया। लेकिन अगर आप सिंदूर जैसा हमला करने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि पाकिस्तान के हर प्रांत के लोग आपसे लड़ने के लिए तैयार हैं- और यह एक ऐसा युद्ध है जिसमें आप निश्चित रूप से हारेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'
आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे- भुट्टो
भुट्टो की यह टिप्पणी पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा परमाणु युद्ध की चेतावनी देने और भविष्य में भारत के साथ युद्ध में इस्लामाबाद के अस्तित्व को खतरा होने पर 'आधी दुनिया' को तबाह करने की धमकी देने के एक दिन बाद आई है। उन्होंने कहा कि, 'हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं। अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications