क्रिकेटर नहीं डांसर बनना चाहती थी मिताली, जानिए 10 हजारी के कुछ गहरे 'राज'

नई दिल्ली'वो शान है देश की, वो मान है देश की, वो पहचान है देश की, वो आन है देश की', ये लाइनें पूरी तरह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज पर फिट होती हैं। जिन्होंने अपने खेल से एक बार फिर से ये साबित कर दिया कि अगर आप शिद्दत से अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं तो मंजिल खुद ब खुद आपके कदम चूमती हैं। 38 वर्ष की मिताली राज ने क्रिकेट के मैदान में आज इतिहास रचा है, उन्होंने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए हैं और ऐसा करने वाली वो भारत की पहली और विश्न की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए

इंडियन महिला क्रिकेट टीम की सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली ने ये कारनामा अपने 212वें वनडे मैच में किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में मिताली राज ने 10 हजार रनों का आंकड़ा पार किया। बताते चले कि मिताली दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज एनी बोश की गेंद पर चौका लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए हैं।

कुशल नृत्यांगना बनना चाहती थीं मिताली राज

कुशल नृत्यांगना बनना चाहती थीं मिताली राज

आपको जानकर हैरत होगी कि भारत की ये महान क्रिकेटर कभी खिलाड़ी नहीं बनना चाहती थी। जी हां, मिताली ने बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना नहीं देखा था, बल्कि वो तो एक कुशल नृत्यांगना बनना चाहती थीं लेकिन उन्हें क्या पता था कि आगे चलकर वो भारत में महिला क्रिकेटरों के लिए आदर्श बन जाएंगी और सफलता की नई इबादत लिखेंगी।

चलिए भारत की इस धुरंधर क्रिकेटर और दस हजारी मिताली के जानते हैं कुछ गहरे' राज'...

10 साल की उम्र में सीखा भरतनाट्यम

10 साल की उम्र में सीखा भरतनाट्यम

  • पिछले 17 सालों से क्रिकेट खेल रहीं मिताली राज का जन्म तमिल परिवार में 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में हुआ था।
  • वह एयरफोर्स अधिकारी की बेटी हैं।
  • उनका रूझान बचपन से ही डांस की ओर था और इसी वजह से उन्होंने 10 साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था और इसी में करियर बनाने की सोच रही थीं लेकिन किस्मत उन्हें डांस फ्लोर की जगह क्रिकेट की फील्ड पर ले आई।
21 साल की उम्र में संभाली टीम इंडिया की कमान

21 साल की उम्र में संभाली टीम इंडिया की कमान

  • मिताली ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार भाग लिया। यह मैच मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में हुआ था जिसमें मिताली ने नाबाद 114 रन बनाए थे।
  • मिताली लड़कों के साथ स्कूल में क्रिकेट खेला करती थीं।
  • मिताली का चयन मात्र 17 साल की उम्र में टीम इंडिया में हुआ था।
  • मिताली पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें विजडन इंडिया क्रिकेटर अवॉर्ड मिला है।
  • उन्हें 21 साल की उम्र में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी।
  • साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन की पारी खेली थी।
  • मिताली टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है।
 Vogue के कवर पेज पर दिखीं मिताली राज

Vogue के कवर पेज पर दिखीं मिताली राज

  • मिताली को खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है।
  • मशहूर पत्रिका Vogue के कवर पेज पर भी मिताली राज दिखाई दे चुकी हैं।
  • मैगजीन के अक्टूबर 2017 अंक के कवर पेज पर मिताली, सिने अभिनेता शाहरुख खान और मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ हॉट लुक में दिखाई दी थीं।
  • शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को पसंद करने वाली मिताली राज की इंस्ट्रागाम की तस्वीरों से आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वो ग्लैमरस दिखना भी पसंद करती हैं।
  • अप्रैल 2015 में वह 'विजडन इंडिया क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुनी गई थीं।
  • मिताली भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्म श्री' से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+