'ताज के पीछे छुपा था जहरीला सिस्टम', मिस ग्रैंड इंटरनेशनल Rachel Gupta ने दिया इस्तीफा, क्या-क्या लगाए आरोप?

Rachel Gupta Controversy: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। इसके पीछे वजह है-Rachel गुप्ता। यह वही नाम है, जो कुछ ही महीनों में देशभर में पहचान बन गया था। MGI यानी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन का दावा है कि Rachel ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से इनकार किया, जबकि Rachel ने बड़े आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच सोशल वॉर जारी है।

आपको बता दें कि 25 अक्टूबर 2024 को Rachel ने भारत के लिए इतिहास रचते हुए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता था, लेकिन अब यही ताज उनके सिर से उतर चुका है। आइए जानते हैं Rachel ने क्या-क्या आरोप लगाए?

Rachel Gupta Controversy

क्या कहता है MGI संगठन?

MGI ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट में कहा कि Rachel को उनके कर्तव्यों की अनदेखी करने, ग्वाटेमाला ट्रिप से इनकार करने और बाहरी प्रोजेक्ट्स में अनधिकृत रूप से शामिल होने के कारण खिताब से हटाया गया है। संगठन ने यह भी निर्देश दिया कि Rachel को 30 दिनों के भीतर ताज वापस करना होगा।

'ताज के पीछे छुपा था एक जहरीला सिस्टम', Rachel का बड़ा खुलासा

वहीं, Rachel Gupta ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दावा किया कि उन्होंने खुद पद छोड़ने का फैसला किया था। उनके मुताबिक, उन्हें लगातार टॉक्सिक माहौल, टूटे हुए वादे और मेंटल टॉर्चर का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा, 'ताज पहनना मेरा सपना था, लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो मैंने कभी नहीं सोचा था।' Rachel ने एक वीडियो में पूरी सच्चाई सामने लाने का वादा किया है।

Who is Rachel Gupta: कौन हैं Rachel Gupta?

पंजाब के जालंधर की रहने वाली Rachel Gupta मॉडल, अभिनेत्री और एंटरप्रेन्योर हैं। वह 5 फीट 10 इंच लंबी हैं और अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी में धाराप्रवाह हैं। इससे पहले वे मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड 2022 भी रह चुकी हैं। 2024 में उन्होंने ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया में जीत हासिल कर मिस ग्रैंड इंडिया बनी थीं। Rachel के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह अपनी स्टाइल, ब्यूटी और ओपिनियन के लिए जानी जाती हैं।

विवाद क्यों बना बड़ा?

इस मामले ने तूल इसलिए पकड़ा क्योंकि एक ओर संगठन ने उन्हें हटाने की बात की, वहीं Rachel ने कहा कि उन्होंने खुद ही पद छोड़ा। यह मामला अब सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट का नहीं, बल्कि महिलाओं की कार्यस्थल पर स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य और इंडस्ट्री के अंदरूनी माहौल को लेकर बहस बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+