Misha Agrawal Death: कौन हैं कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल? 25वें जन्मदिन से दो दिन पहले हुआ निधन
Misha Agrawal Death: सोशल मीडिया की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल (Misha Agarwal) को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मीशा अग्रवाल का 25वें जन्मदिन से महज दो दिन पहले निधन हो गया। मीशा की मौत की खबर ने उनके फैंस और फॉलोअर्स को हैरान कर दिया है।
मीशा अग्रवाल के निधन (Misha Agarwal Passes Away) की खबर की पुष्टि परिवार ने की है। मीशा के परिवार ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के ज़रिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। बता दें कि मीशा अपने मजेदार रील्स और मजाकिया कंटेंट के लिए जानी जाती थी। आइए जानते है कौन हैं मीशा अग्रवाल?

Misha Agarwal Kon Hai: मीशा अग्रवाल कौन हैं?
मीशा अग्रवाल अपने कॉमेडी कंटेट, मजेदार रील्स के लिए मशहूर थी। मीशा ने अपने मजाकिया कंटेंट की वजह से हजारों फॉलोअर्स के दिलों में खास जगह रखती थीं। यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मीशा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनी थी और मशहूर गीतकार जानी और टीवी एक्ट्रेस अबीगैल पांडे जैसे कई सेलेब्स फॉलो करते हैं।
परिवार ने साझा की मीशा के निधन की जानकारी
परिवार द्वारा साझा किए गए भावुक बयान में कहा गया, 'हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। आप सभी ने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें और उनकी आत्मा को अपने दिलों में जीवित रखें।'
मीशा की बहन, मुक्ता अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, 'दोस्तों, कृपया घबराएं नहीं। आप इस खबर को जानने के हकदार हैं, यही वजह है कि हम अभी अपडेट शेयर कर रहे हैं। हम इस समय यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि यह कैसे और क्यों हुआ। कृपया हमें इस समय थोड़ी निजता दें और अपना ख्याल रखें।'
मीशा के फैंस को लगा झटका
इस खबर से मीशा के फैंस को काफी तगड़ा झटक लगा है। बता दें कि मीशा के निधन की खबर आते ही फॉलोअर्स ने सोशल मीडिया पर संवेदनाओं की बाढ़ ला दी। एक तरफ कुछ फैंस इस खबर दुख जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं, कई यूजर्स इसे प्रैंक बता रहे हैं। उनका मानन है कि ये महज एक मजाक है।
मीशा को फैंस ने दी श्रद्धांजलि
एक यूज़र ने लिखा, 'यह दिल दहला देने वाला है। मीशा बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती थी। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि परिवार किस दौर से गुजर रहा होगा। प्यार और शक्ति भेज रहा हूं।' एक अन्य भावुक पोस्ट में किसी ने लिखा, 'काश तुम्हें पता होता कि तुम्हें कितना प्यार किया जाता है, मीशा! काश हमारा प्यार तुम्हें थाम पाता। RIP, दोस्त।'












Click it and Unblock the Notifications