Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मीरा को पसंद नहीं पति शाहिद की ये आदत, फोटो शेयर कर पूछा- सारे मर्द ऐसे ही होते हैं क्या?

मीरा को पसंद नहीं पति शाहिद की ये आदत, पूछा- सारे मर्द ऐसे ही होते हैं क्या?

मुंबई, 8 मई: एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने उनकी एक खराब आदत के बारे में बताया है। एक तस्वीर शेयर करते हुए मीरा ने पूछा है कि क्या सभी मर्द ऐसे ही करते हैं। शाहिद की ये आदत है चीजों को अपनी जगह ठीक से ना रखने की। मीरा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके जूते और मोजे कार्पेट पर बेतरतीब पड़े हुए दिख रहे हैं।

शाहिद का नाम लिए बिना ही साधा निशाना

शाहिद का नाम लिए बिना ही साधा निशाना

मीरा राजपूत ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में जूते और मोजे बेतरतीब पड़े हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में पूछा है- क्या सभी मर्द ऐसे ही होते हैं? इसमें मीरा ने शाहिद का नाम तो कहीं नहीं लिया है लेकिन फोटो और उसके कैप्शन से ये आसानी से समझ आ रहा है कि जूते शाहिद के ही हैं, जो उन्होंने ठीक से जगह पर नहीं रखे हैं। जाहिर है मीरा को शाहिद का जूते इस तरह से डाल देना पसंद नहीं आता है।

सोशल मीडिया पर आ रहीं प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर आ रहीं प्रतिक्रियाएं

मीरा के इस फोटो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आ रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि मीरा आप ये समझ लें, मर्द आखिर में मर्द ही होता है, भले ही वो कितना भी बड़ा एक्टर हो। शाहिद के भाई ईशान ने भी कुछ समय पहले एक शो में कहा था कि घर में जूते पहनकर चले जाने पर मीरा भाभी नाराज हो जाती हैं। बता दें कि मीरा और शाहिद कपूर ने 2015 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। शादी के बाद मीरा परिवार की देखभाल में ही ज्यादा समय गुजारती हैं।

सोशल मीडिया पर मीरा काफी लोकप्रिय

सोशल मीडिया पर मीरा काफी लोकप्रिय

मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर किसी अभिनेत्री की तरह ही लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव भी खूब रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। हाल ही में मीरा ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए डोनेशन कैंपेन भी चलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+