दिल्ली: देश के सबसे बड़े कोविड सेंटर में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी ने वीडियो भी बनाया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्थित देश के सबसे बड़े कोविड सेंटर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना दक्षिणी दिल्ली में स्थित कोविड केयर सेंटर की है। इस बात की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कहा, '15 साल की कोविड-19 मरीज का 2 अन्य मरीजों ने यौन शोषण किया है। घटना दिल्ली के कोविड सेंटर में 15 जुलाई की रात की है। पीड़िता ने 16 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई है और आरोप लगाया है कि इनमें से एक लड़का उसका यौन शोषण कर रहा था और दूसरा वीडियो बना रहा था।'

दिल्ली सीएम ने क्या कहा?

दिल्ली सीएम ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि 'दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में लिया जा चुका है।' वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना की जांच की जा रही है और मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' एक अधिकारी ने बताया कि सरदार पटेल कोविड सेंटर में ये इस तरह का पहला मामला सामने आया है। दोनों आरोपी कोरोना वायरस के मरीज हैं।

पीड़िता को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया

पीड़िता को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया

साउथ दिल्ली के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस परविंदर सिंह ने कहा, 'लड़की को तुरंत सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसका कोविड-19 का इलाज जारी रहेगा। आरोपी अभी ठीक नहीं हुए हैं इसलिए उन्हें दूसरे अस्पताल में भेजा गया है, लेकिन वह न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।'

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सरदार पटेल कोविड सेंटर राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में बना है और इसके संचालन की जिम्मेदारी भी आईटीबीपी के हवाले है। यहां 10,200 बेड मौजूद हैं लेकिन फिलहाल 250 ही मरीज हैं। जब 5 जुलाई को यह सेंटर खोला गया, तो आईटीबीपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा। लेकिन वर्तमान में करीब 100 आईटीबीपी कर्मी ही सुरक्षा प्रदान करने के लिए शिफ्ट में काम कर रहे हैं।

बाथरूम एरिया के पास लड़की को बुलाया

बाथरूम एरिया के पास लड़की को बुलाया

एक पुलिस अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा, 'पीड़िता और आरोपियों की पहचान यहां रहने के दौरान ही हुई थी। 15 जुलाई को आरोपी ने लड़की से कहा कि उसे कुछ बात करनी है तो वो दूसरे स्थान पर आए। मरीज कम हैं तो अधिकतर जगह खाली ही है।' इसके साथ ही 19 साल के आरोपी ने अपने 20 साल के दोस्त से कहा कि वह वहीं पर रहे और कोई आए तो बता दे। इसके बाद उसने कथित तौर पर बाथरूम एरिया में लड़की का रेप किया। लड़की ने घटना की सूचना सेंटर में अगले दिन ही दे दी थी। जिसके बाद सेंटर के अधिकारियों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्था

बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्था

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की घटना वाली रात से एक हफ्ते पहले ही यहां आई थी। क्योंकि उसके घर में होम आइसोलेशन के लिए अधिक जगह नहीं है। यहां केवल एक ही मरीज है जो उसके परिवार को जानता है। कोविड सेंटर में कम लक्षण, बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों को रखा जाता है, जिनके घरों में आइसोलेशन के लिए स्थान नहीं है। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा, 'आईटीबीपी कर्मी बाथरूम वाले एरिया में तैनात नहीं हैं। ये एक बीमारी है, इसलिए मरीजों से थोड़ी दूरी बनाकर रखी जाती है। हम जांच कर रहे हैं कि अपराध कैसे हुआ। हम सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाएंगे।' जानकारी के मुताबिक यहां भर्ती मरीजों में से 30 फीसदी महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+