पिता के तीन दोस्तों ने 14 साल की बच्ची से किया रेप, अस्पताल में हुई मौत
गैंगरेप के बाद कोट्टायम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नाबालिग लड़की को भर्ती कराया गया था। बच्ची की मौत का कारण शरीर में फैला इन्फेक्शन माना जा रहा है।
तिरुवनंतपुरम। अपने पिता के तीन दोस्तों की हवस का शिकार बनी 14 वर्षीय बच्ची ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। केरल की इस बच्ची के साथ उसके पिता के तीन दोस्तों ने बलात्कार किया था।

नाबालिग लड़की का परिवार केरल के कालामास्सेरी में रहता है। सितंबर में वह दिमागी बुखार से पीड़ित थी। एक दिन उसके पिता के तीन दोस्तों ने शराब के नशे में उसके साथ रेप किया। लड़की की हालत बेहद खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, कोट्टायम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। बच्ची की मौत का कारण शरीर में फैला इन्फेक्शन माना जा रहा है।
कुछ दिन पहले ही हुई थी पिता की मौत
चाइल्ड लाइन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रवि (49), राजू (36) और राजेश (31) के खिलाफ सितंबर में केस दर्ज किया था। हाल ही में बच्ची के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications