पालघर मामला: गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से घटना की रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में 17 अप्रैल को चोरी के शक में तीन लोगों की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में अब गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पालघर की घटना पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात भी की है। मामले में संज्ञान लेते हुए पालघर के एसपी गौरव सिंह ने कासा के पुलिस स्टेशन के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Recommended Video

    Palghar Mob Lynching: Uddhav Thackeray बोले, Hindu-Muslim ना करें | Maharashtra | वनइंडिया हिंदी
    maharashtra, palghar, home ministry, govrnment, indian government, report, mob lynching, uddhav thackeray, amit shah, महाराष्ट्र, पालघर, गृह मंत्रालय, सरकार, भारत सरकार, भीड़ हिंसा, पालघर भीड़ हिंसा, गृहमत्री अमित शाह, अमित शाह, उद्धव ठाकरे

    इसके अलावा पुलिस ने 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और 9 नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेजा गया है। दरअसल मुंबई में पालघर के गडचिनचले गांव में चोरी के शक में इन ग्रामीणों ने तीन लोगों की पीट पीटकर हत्‍या कर दी थी। कलेक्टर कैलास शिंदे के अनुसार तीनों लोगों की अस्‍पताल में मौत हो गई।

    जिसके बाद करीब 110 ग्रामीणों को पूछताछ के लिए पुलिस थानों में लाया गया। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी पालघर के समीप आते ही अचानक भीड़ इन पर टूट पड़ी। भीड़ ने इन तीनों को कार से बाहर खींच लिया था, ये लोग किराए की कार से सूरत जा रहे थे।

    केवल इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली हम वहां पहुंच गए, हमलावर ग्रामीणों की संख्‍या इतनी अधिक थी कि हम पीड़ितों को बचा नहीं सके। बता दें घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस भी दिखाई दे रही है। हैरानी की बात ये रही कि पुलिस की मौजूदगी में इन लोगों की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+