रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने इजरायल के साथ रद्द कर दी 500 मिलियन डॉलर की डील, वजह जानकर गर्व करेंगे आप

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इजराइल के साथ होने वाले एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल की डील को रद्द कर दिया है। मामले की अगुवाई कर रही रक्षा मंत्रालय ने इस 500 मिलियन डॉलर की डील को रद्द कर दिया। भारत और इजराइल एंटी टैंक गाइडेट मिसाइलों की डील इस साल के आखिरी तक पूरी होने वाली थी। दोनों देशों के बीच इस सौदे पर हस्ताक्षऱ होने वाले थे, लेकिन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने इस डील को रद्द कर दिया है।

 Ministry of Defence scraps $500 million Israeli missile deal, wants DRDO to make in India
'द फाइनेंशियल एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री चाहती है कि डीआरडीओ इस काम को पूरा करे। निर्मला सीतारमण इन टैंकों को इजराइल से खरीदने के बजाए चाहती है कि एटीजीएम का निर्माण रक्षा अनुसंसाधन एवं विकास संगठन करे। उनका मामना है कि डीआरडीओ पहले भी नाग और अनामिका जैसी एटीजीएम का निर्माण और विकास कर चुका है।

ऐसे में वो एटीजीएम का निर्माण भी कर सकता है। रक्षामंत्रालय को डीआरडीओ पर पूरा भरोसा है। मंत्रालय को भरोसा है कि डीआरडीओ जिस एटीजीएम का निर्माण करेगी वो स्पाइक एटीजीएम की तरह होगी और इसके लिए सरकार को किसी भी तकनीक को आयात करने की आवश्यकता नहीं होगी।

एटीजीएम के निर्माण और विकास की जिम्मेदारी डीआरडीओ को सौंपकर निर्मला सीतारमण देश को हथियारों के निर्माण की दिशा में और आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। वहीं जानकारों की माने तो भारत को अपने पड़ोसियों और आतंकवाद जैसी स्थितियों का सामना करने के लिए खुद को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में बड़ी शक्ति के तौर पर उभारना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+