बेटी के आरोपों पर स्मृति ईरानी हुई कांग्रेस पर हमलावर, कहा- मैं गांधी परिवार के खिलाफ बोलती हूं इसलिए

नई दिल्ली, 23 जुलाई: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी के अवैध बार चलाने से इनकार करते हुए कांग्रेस के आरोपों पर हमलावर होते हुए जमकर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव देते हुए कहा कि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती है और कोई बार नहीं चलाती है। पवन खेड़ा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में अवैध बार चलाती हैं।

Minister Smiti Irani

Recommended Video

      Smriti Irani Daughter Zoish Irani पर Alka Lamba के तीख़े सवाल | वनइंडिया हिंदी | *News

      कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए ईरानी ने आगे कहा कि मेरी बेटी एक 18 साल की बच्ची, एक कॉलेज की स्टूडेंट है। उसके चरित्र की कांग्रेसियों ने पार्टी मुख्यालय में हत्या कर दी थी। उसकी गलती यह है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा।

      उन्होंने कहा कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक कांग्रेस प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर हमला किया वो राजनीति में नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वो (मेरी बेटी) एक अवैध बार चलाती है। मैं पवन खेड़ा से कहना चाहती हूं कि मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ती है, वो कोई बार नहीं चलाती।

      केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया। उसका दोष है कि उसकी मां 2014, 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ी व सोनिया गांधी, राहुल गांधी के 5,000 करोड़ की लूट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

      स्मृति ईरानी ने दिया ओपन चैलेंज

      ईरानी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि मेरी बेटी के चरित्र का हनन करते हुए वहां बैठे और हंसने वाले लोगों को मैं कानून की अदालत और जनता की अदालत में देखूंगी। स्मृति ने अपने बयान में चैलेंज देते हुए कहा कि गांधी परिवार से, जिसने मेरे बच्चे के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का निर्देश दिया था, मैं आपसे कहती हूं कि राहुल गांधी को 2024 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए वापस भेज दें, और वह फिर से हार जाएंगे। एक भाजपा कार्यकर्ता और एक मां के रूप में मेरा यही वादा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+