Manipur: मणिपुर में मंत्री का निजी गोदाम आग के हवाले, घर भी जलाने की कोशिश
मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक ओर सर्वदलीय बैठक हुई। इस बीच एक बार फिर राज्य में हिंसा की आग जारी रही। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ के अलावा आग भी लगाई।
मणिपुर में जातीय हिंसा पर नियंत्रण के लिए गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसका एजेंडा राज्य में भड़की हिंसा में सरकार के प्रयासों पर नियंत्रण के उपायों पर चर्चा करना था। इसके साथ ही बैठक में राज्य में विषम स्थिति से उबरने से लिए सभी दलों के सहयोग की भी अपील की गई। हालांकि बैठक के दौरान राज्य में हिंसा कम नहीं हुई।
हिंसा और अशांति से प्रभावित राज्य मणिपुर में शनिवार (24 जून) को एक बार फिर से हिंसा भड़की। जब इम्फाल पूर्वी जिले के चिंगरेल में मणिपुर के मंत्री एल सुसींद्रो के एक निजी गोदाम को आग लगा दी गई।

बता दें कि असम में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा लंबे समय से भड़की। अब तक इसमें 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा आगजनी में बड़ी संख्या में घरों को आग के हवाले कर दिया गया। जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो चुके हैं।
उपद्रवियों की ओर की गई आगजनी की ये पहली घटना नहीं है, जब किसी मंत्री या राजनेता की निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए आग लगाई गई। इससे पहले 14 जून को इम्फाल पश्चिम जिले में राज्य के मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक क्वार्टर में आग लगा दी गई थी।
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 3 मई से लगातार अशांति फैली है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की चिंता लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री ने तीन दिवसीय मणिपुर दौरे के बाद दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की, जिसमें राज्य में शांति के लिए सभी दलों से प्रयास करने की अपील की गई।












Click it and Unblock the Notifications