महाराष्ट्र की नई सरकार में 100 करोड़ में मंत्री का पद, BJP MLA को मिला ऑफर, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बागी विधायकों के सहयोग से नये सरकार का गठन हो गया है। अब विभागों के पुनर्वितरण की अटकलों के बीच नया मामला सामने आया है।

मुंबई, 20 जुलाई : महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बागी विधायकों के सहयोग से नये सरकार का गठन हो गया है। अब विभागों के पुनर्वितरण की अटकलों के बीच नया मामला सामने आया है। विधायकों को मंत्री पद दिलाने के नाम ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल ने चार लोगों का गिरफ्तार किया है।

गिरोह के लोग गिरफ्तार

गिरोह के लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र विधानसभा में मंत्री पद दिलाने के बहाने एक विधायक को 100 करोड़ रुपये देने के लिए कह कर ठगी करने की कोशिश करने के आरोप में चार लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है।

होटल में मिले विधायक

होटल में मिले विधायक

महाराष्ट्र के दौंड के एक भाजपा विधायक राहुल कुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके निजी सहायक को 16 जुलाई को एक रियाज शेख नामक एक व्यक्ति का फोन आया। रियाज ने कहा कि वह एक प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए कुल से मिलना चाहता है।

90 करोड़ में हुई डील

90 करोड़ में हुई डील

इसके बाद कुल उससे मुंबई के एक होटल में मिले, जहां आरोपी ने उससे कहा कि एक वरिष्ठ राजनेता अपना काम करेगा, लेकिन उसे इसके लिए 100 करोड़ रुपये देने होंगे। कुल ने आरोपी के साथ बातचीत करने की कोशिश की ताकि यह लगे कि उसकी दिलचस्पी थी और 100 करोड़ रुपये के बजाय 90 करोड़ रुपये को अंतिम रूप दिया गया था।

20 फीसदी रकम एडवांस

20 फीसदी रकम एडवांस

लेकिन रियाज ने 20 फीसदी रकम एडवांस के तौर पर मांगी। विधायक ने भी उतना ही भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की और बाद में वापस आने के लिए कहा। इस बीच कुल ने पार्टी के उच्च अधिकारियों को बताया कि क्या हो रहा है और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई।

Recommended Video

    Maharashtra Political Crisis: SC से Eknath Shinde, Uddhav गुट को नोटिस | वनइंडिया हिंदी *Politics
    होटल में दबोच लिया

    होटल में दबोच लिया

    मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर जांच की निगरानी कर रहे थे और उन्होंने मामले को शहर की अपराध शाखा को सौंप दिया था। बाद में सिटी क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और जब आरोपी व उसके साथी 18 करोड़ रुपये एडवांस लेने विधायक से मिलने होटल गए तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद उन्हें जांच के लिए पुलिस मुख्यालय लाया गया।

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 'शिवसैनिक' कौन ? CM शिंदे और ठाकरे गुट के अपने-अपने दावे, सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को सुनवाई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+