केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने खुद को किया आइसोलेट, मंत्रालय में कई लोग कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली, अप्रैल 16। देश में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे सरकार के कई मंत्रालयों में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अब सड़क परिवहन और राजमार्ग के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रालय के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Recommended Video

    Coronavirus: केंद्रीय मंत्री VK Singh सेल्फ आइसोलेट, मंत्रालय में कई लोग संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    Minister of State for Road Transport & Highways, General VK Singh (Retired) self isolates

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मंत्रालय के कई कर्मचारियों कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना टेस्ट के बाद पता चल पाएगा कि, वे कोरोना संक्रमित है या नहीं। उधर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

    दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही आइसोलेशन में हैं। हरसिमरत कौर ने भी होम क्वारंटाइन रहने का फैसला लिया है। उधर सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा (68) का कोरोना से निधन हो गया है। सिन्हा 1974 बैच के आईपीएस अफसर थे। गुरुवार को ही वे संक्रमित पाए गए थे।

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले एक दिन में भारत में कोरोना से 1185 लोगों की जान गई है। देश में फिलहाल 15 लाख 69 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। शुक्रवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों अनुसार कोरोना की वजह से 1,185 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,74,308 हो गई है। देश में 19 सितंबर, 2020 के बाद से एक दिन में सर्वाधिक लोग मारे गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+