जब सुषमा स्वराज से कह दिया 'उठ जाइए, यह आप की कुर्सी नहीं है'

संसद के सेंट्रल हॉल में सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अनजाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर बैठ गईं, हालांकि संसद के चौकन्ने स्टाफ ने उन्हें तुरंत उनकी सीट पर भेज दिया। अब ये तो नहीं पता कि सुषमा को यह बात बुरी लगी या नहीं लेकिन संसद भवन के अंदर ऐसी वारदातें रोज-रोज नहीं होती हैं।
रक्षा एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली राष्ट्रपति के मंच के एकदम सामने की तीन सीटों वाली बेंच पर बीच की सीट पर बैठे हुए थे। उनके दायीं ओर की सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा बायीं ओर की सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को बैठना था। सुषमा स्वराज जब केन्द्रीय कक्ष में आयीं तो वह नेताओं से मिलते हुए जेटली के पास आ गईं और उनसे बात करते हुए उनकी बगल में मोदी की बैठ गईं। हालांकि संसद भवन के अंदर सभी कुर्सी के आगे नाम की एक पट्टिका लगी होती है ताकि लोगों में बैठने के लिए अफरा-तफरी न मचे।












Click it and Unblock the Notifications